इस कंट्रोल को संशोधित करने से यह पृष्ठ पुनः लोड हो जाएगा

SLN

SLN फ़ंक्शन straight-line विधि का उपयोग कर एकल अवधि के लिए परिसंपत्ति के मूल्यह्रास की राशि को दर्शाता है। सभी वितर्क संख्या मान होते हैं।

SLN(cost, salvage, life)

cost: मूल्यह्रास की जाने वाली परिसंपत्ति की लागत। cost को बहुधा मुद्रा के रूप में स्वरूपित किया जाता है और उसे 0 से बड़ा या उसके बराबर होना चाहिए। लागत सामान्यतः क्रय मूल्य होता है जिसमें कर, डिस्ट्रीब्यूशन और सेटअप शामिल होता है। कुछ कर लाभ लागत में से घटाए जा सकते हैं।

salvage: परिसंपत्ति का अवशिष्ट मान। salvage को बहुधा मुद्रा के रूप में स्वरूपित किया जाता है और उसे 0 से बड़ा या उसके बराबर होना चाहिए।

life: परिसंपत्ति के मूल्यह्रास की अवधि की संख्या को मूल्यह्रास योग्य जीवन अवधि या अनुमानित उपयोगी जीवन अवधि के रूप में जाना जाता है। life को 0 से बड़ा होना चाहिए। life के दशमलव (भिन्नात्मक) भाग की अनुमति है (उदाहरण के लिए, पाँच और डेढ़ वर्ष के मूल्यह्रास योग्य जीवन के लिए 5.5)।

नोट्स

  • इस फ़ंक्शन परिणाम में दर्शाई गई मुद्रा आपकी भाषा व क्षेत्र सेटिंग्ज़ (macOS 12 और इसके पहले के संस्करण में सिस्टम प्राथमिकताएँ, macOS 13 और इसके बाद के संस्करण में सिस्टम सेटिंग्ज़ और iOS और iPadOS में सेटिंग्ज़ में) या iCloud सेटिंग्ज़ में ज़ोन व क्षेत्र की सेटिंग्ज़ पर निर्भर करती है।

उदाहरण

मान लीजिए कि आपने $10,000 (cost) की लागत वाली परिसंपत्ति की ख़रीदारी की है जिसका अवशिष्ट मूल्य 6 वर्ष (life) के मूल्यह्रास योग्य जीवन की समाप्ति पर $1,000 (salvage) है।

=SLN(10000, 1000, 6) $1,500 दर्शाता है, जो दिए गए अनुमानों पर आधारित डॉलर में प्रति वर्ष का मूल्यह्रास है।

=SLN(10000, 0, 6) $1,666.67 दर्शाता है, जो डॉलर में प्रति वर्ष का मूल्यह्रास है यदि उसी परिसंपत्ति का कोई अवशिष्ट मूल्य नहीं था।

इसे भी देखेंDBDDBSYDVDB
Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.
उपयोगी?
वर्ण सीमा: 250
अधिकतम वर्ण सीमा 250 है।
आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्‍यवाद.
Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.