इस कंट्रोल को संशोधित करने से यह पृष्ठ पुनः लोड हो जाएगा

LOOKUP

LOOKUP फ़ंक्शन किसी संग्रह में दिए गए खोज मान के लिए परिणाम ढूँढता है और फिर दूसरे संग्रह में समान सापेक्ष स्थिति के साथ सेल में मान दर्शाता है।

नुस्ख़ा : किसी भी दिशा में काम करने वाली उन्नत खोज के लिए, XLOOKUP का उपयोग करें।

LOOKUP(search-for, search-where, result-values)

search-for: पता लगाया जाने वाला मान। search-for में कोई भी मान या REGEX स्ट्रिंग हो सकती है।

search-where: खोजे जाने वाले मानों को शामिल करने वाला संग्रह। search-where में कोई भी मान हो सकता है।

result-values: खोज आधारित परिणामी मान वाला वैकल्पिक संग्रह। result-values में कोई भी मान हो सकता है।

नोट्स

  • सामान्यतः search-where और result-values शामिल होते हैं और एक आयामी होते हैं अर्थात या तो कई कॉलम या कई पंक्तियाँ किंतु दोनों नहीं। हालाँकि अन्य स्प्रेडशीट ऐप्स के साथ संगतता के लिए search-where को दो आयामी निर्दिष्ट किया जा सकता है अर्थात अनेक कॉलम और अनेक पंक्तियाँ तथा result-values को मिटाया जा सकता है।

  • यदि search-where दो आयामी है और result-values निर्दिष्ट है, तो सबसे ऊपरी पंक्ति या सबसे बायाँ वाला कॉलम, जिसमें भी अधिक सेल हों, को खोजा जाता है और result-values से संबंधित मान को दर्शाया जाता है।

  • यदि search-where दो आयामी है और result-values को मिटाया जाता है, तो अंतिम पंक्ति (यदि संग्रह में शामिल कॉलम की संख्या अधिक है) या अंतिम कॉलम (यदि संग्रह में शामिल पंक्तियों की संख्या अधिक है) के संबंधित मान को दर्शाया जाता है।

उदाहरण

निम्नलिखित टेबल में :

A

B

C

D

E

1

0

20

40

60

80

2

A

E

I

O

U

3

vel

elit

dolor

sit

amet

4

1

2

3

4

5

=LOOKUP(20, A1:E1, A2:E2), "E" को दर्शाता है क्योंकि "E" result-values संग्रह (A2:E2) में समान स्थिति (दूसरी सेल) में है जो कि 20 (search-for) search-where संग्रह (A1:E1) में है।

=LOOKUP("E", B1:B4, A4:D4) 2 को दर्शाता है क्योंकि "E", search-where संग्रह में दूसरा मान है और 2 search-for संग्रह में दूसरा मान है। नोट करें कि एक संग्रह कॉलम था जबकि अन्य पंक्ति किंतु वे एक ही आकार के थे।

=LOOKUP(20, A1:E2, A4:E4) 2 को दर्शाता है क्योंकि 20 search-where संग्रह (सबसे ऊपरी पंक्ति का उपयोग किया जाता है) के सबसे ऊपरी पंक्ति के दूसरे सेल में है और 2 search-where संग्रह के दूसरे सेल में है।

=LOOKUP("vel", A1:B4, B2:E2) "O" को दर्शाता है क्योंकि "vel" search-where संग्रह (सबसे बाएँ कॉलम का उपयोग किया जाता है) के पहले कॉलम के तीसरे सेल में है और "O" search-where संग्रह के तीसरे सेल में है।

=LOOKUP("vel", A1:B4, B2:E4) एरर दर्शाता है क्योंकि result-values संग्रह एक पंक्ति या एक कॉलम से अधिक चौड़ा नहीं हो सकता है।

=LOOKUP(100, A1:E1, A4:E4) 5 को दर्शाता है क्योंकि 100 search-where संग्रह में निर्दिष्ट अंतिम (पाँचवा) सेल से बड़ा है और 5 result-values संग्रह के निर्दिष्ट पाँचवे सेल में है।

=LOOKUP(REGEX("^a.*"), A3:E3, A1:E1) 80 दर्शाता है, जो A1:E1 का वह मान है जो A3:E3 में उस पहले मान के समकक्ष है जो "a" से शुरू होता है।

इसे भी देखेंHLOOKUPMATCHVLOOKUP
Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.
उपयोगी?
वर्ण सीमा: 250
अधिकतम वर्ण सीमा 250 है।
आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्‍यवाद.
Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.