इस कंट्रोल को संशोधित करने से यह पृष्ठ पुनः लोड हो जाएगा

YEARFRAC

YEARFRAC फ़ंक्शन वर्ष का भाग दर्शाता है जो दो तिथियों के बीच पूर्ण दिनों की संख्या से प्रदर्शित है।

YEARFRAC(start-date, end-date, days-basis)

start-date: प्रारंभिक तिथि। Start-date तिथि/समय मान (समय का हिस्सा नज़रअंदाज़ किया जाता है) या तिथि स्ट्रिंग है।

end-date: समाप्ति तिथि। end-date तिथि/समय मान (समय के हिस्से को नज़रअंदाज़ किया जाता है) या तिथि स्ट्रिंग मान है।

days-basis: परिकलन के लिए उपयोग किए गए प्रति माह दिनों की संख्या और प्रति वर्ष दिनों की संख्या को निर्दिष्ट करने वाला वैकल्पिक मोडल मान

30/360 (0 या omitted): एक महीने में 30 दिन, एक वर्ष में 360 दिन, NASD विधि का उपयोग करते हुए।

actual/actual (1): प्रत्येक महीने में वास्तविक दिन, प्रत्येक वर्ष में वास्तविक दिन।

actual/360 (2): प्रत्येक महीने में वास्तविक दिन, एक वर्ष में 360 दिन।

actual/365 (3): प्रत्येक महीने में वास्तविक दिन, एक वर्ष में 365 दिन।

30E/360 (4): एक महीने में 30 दिन, एक वर्ष में 360 दिन, यूरोपीय विधि का उपयोग करते हुए।

उदाहरण

30/360 दिनों के आधार का उपयोग करते हुए =YEARFRAC("15/12/2009", "30/6/2010", 0) लगभग 0.541666666666667 दर्शाता है।

वास्तविक दिनों के आधार का उपयोग करते हुए =YEARFRAC("15/12/2009", "30/6/2010", 1) लगभग 0.53972602739726 दर्शाता है।

वास्तविक/360 के आधार का उपयोग करते हुए =YEARFRAC("15/12/2009", "30/6/2010", 2) लगभग 0.547222222222222 दर्शाता है।

actual/365 के आधार का उपयोग करते हुए =YEARFRAC("15/12/2009", "30/6/2010", 3) लगभग 0.53972602739726 दर्शाता है।

30/360 यूरोपीय दिनों के आधार का उपयोग करते हुए =YEARFRAC("15/12/2009", "30/6/2010", 4) लगभग 0.541666666666667 दर्शाता है।

इसे भी देखेंDATEDIFDAYS360NETWORKDAYS
Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.
उपयोगी?
वर्ण सीमा: 250
अधिकतम वर्ण सीमा 250 है।
आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्‍यवाद.
Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.