इस कंट्रोल को संशोधित करने से यह पृष्ठ पुनः लोड हो जाएगा

XNPV

XNPV फ़ंक्शन किसी निवेश या वार्षिकी के वर्तमान मूल्य को अनियमित रूप से रखे गए नक़दी प्रवाहों के आधार पर और छूट वाली ब्याज दर पर दर्शाता है।

XNPV(discount, payments, dates)

छूट: नक़दी प्रवाह पर लागू की जाने वाली छूट दर।

भुगतान: सेल की रेंज जिसमें निवेश या वार्षिकी के भुगतान शामिल होते हैं। भुगतान में कम से कम एक धनात्मक भुगतान और एक ऋणात्मक भुगतान होना चाहिए, और यदि पहला मान एक भुगतान है तो इसे ऋणात्मक होना चाहिए।

तिथियाँ: सेल की रेंज जिसमें भुगतान में नक़दी प्रवाह से संबद्ध तिथियाँ शामिल होती हैं। पहली तिथि भुगतान के शुरू होने से संबंधित होती है; अन्य सभी तिथियों को इस तिथि के बाद आना चाहिए, नहीं तो कोई एरर उत्पन्न होता है।

नोट्स

  • यदि छूट, भुगतान या तिथियों के किसी भी मान में संख्यात्मक मान शामिल नहीं है, तो XNPV कोई एरर दर्शाता है।

  • यदि तिथियों में प्रयुक्त संख्याएँ किसी मान्य तिथि से संबंधित नहीं हैं, तो XNPV कोई एरर दर्शाता है।

  • यदि भुगतान और तिथियों में समान संख्या शामिल नहीं है, तो XNPV कोई एरर दर्शाता है।

  • इस फ़ंक्शन परिणाम में दर्शाई गई मुद्रा आपकी भाषा व क्षेत्र सेटिंग्ज़ (macOS 12 और इसके पहले के संस्करण में सिस्टम प्राथमिकताएँ, macOS 13 और इसके बाद के संस्करण में सिस्टम सेटिंग्ज़ और iOS और iPadOS में सेटिंग्ज़ में) या iCloud सेटिंग्ज़ में ज़ोन व क्षेत्र की सेटिंग्ज़ पर निर्भर करती है।

उदाहरण

निम्नलिखित टेबल में :

नक़द प्रवाह

तिथि

A

B

1

-7,000

01-01-2019

2

3,000

03/02/2019

3

2,500

05/17/2019

4

1,000

08/26/2019

5

2,000

10/27/2019

=XNPV(.08,A1:A5,B1:B5) लगभग $1220.67 को दर्शाता है।

इसे भी देखेंPVXIRRNPVIRRMIRR
Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.
उपयोगी?
वर्ण सीमा: 250
अधिकतम वर्ण सीमा 250 है।
आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्‍यवाद.
Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.