Mac पर Keynote में फ़ोनेटिक गाइड का उपयोग करें

अपने Mac, iPhone या iPad के लिए यदि आपके पास चीनी, जापानी या कोरियाई कीबोर्ड सेटअप किया गया है, तो आप इनमें से किसी भी कीबोर्ड का उपयोग न करते हुए भी किसी भी भाषा में लिखे गए शब्दों पर फ़ोनेटिक गाइड लागू कर सकते हैं।

टेक्स्ट के साथ-साथ फ़ोनेटिक गाइड प्रदान करें

  1. अपने Mac पर Keynote ऐप पर जाएँ।

  2. प्रेज़ेंटेशन खोलें, फिर टेक्स्ट चुनें

    अपने द्वारा चुने गए टेक्स्ट में पिछले अनुच्छेद विरामों या विरामचिह्नों को शामिल न करें।

  3. चुने हुए टेक्स्ट पर कंट्रोल-क्लिक करें, फिर शॉर्टकट मेनू में से “फ़ोनेटिक गाइड टेक्स्ट” को चुनें।

    चुने गए टेक्स्ट के साथ फ़ोनेटिक गाइड दिखाई देती है।

    फ़ोनेटिक गाइड किसी शब्द के लिए टेक्स्ट फ़ील्ड के कॉलआउट और सुझाए गए टेक्स्ट के साथ खुलती है।
  4. फ़ोनेटिक गाइड टेक्स्ट बदलने के लिए “फ़ोनेटिक गाइड” सूची के किसी एक विकल्प को चुनें या टेक्स्ट फ़ील्ड में स्वयं का टेक्स्ट टाइप करें।

  5. आपके द्वारा चुनें गए टेक्स्ट को लागू करने के लिए फ़ोनेटिक गाइड टेक्स्ट विंडो के बाहर कहीं भी क्लिक करें, फिर विंडो बंद करें।

फ़ोनेटिक गाइड टेक्स्ट बदलें या हटाएँ

आप फ़ोनेटिक गाइड टेक्स्ट की भाषा बदल सकते हैं या टेक्स्ट हटा सकते हैं।

  1. अपने Mac पर Keynote ऐप पर जाएँ।

  2. प्रेज़ेंटेशन खोलें, फ़ोनेटिक गाइड टेक्स्ट वाले शब्द पर क्लिक करें, फिर शॉर्टकट मेनू में से फ़ोनेटिक गाइड टेक्स्ट चुनें।

  3. निम्नलिखित में से एक कार्य करें :

    • गाइड टेक्स्ट बदलें : नया टेक्स्ट दर्ज करें या एक विकल्प चुनें।

      प्रस्तुत किए गए फ़ोनेटिक विकल्प सेटअप किए गए कीबोर्ड पर आधारित होते हैं।

    • गाइड टेक्स्ट हटाएँ : “फ़ोनेटिक गाइड टेक्स्ट हटाएँ” पर क्लिक करें।

    फ़ोनेटिक गाइड किसी शब्द के लिए टेक्स्ट फ़ील्ड के कॉलआउट और सुझाए गए टेक्स्ट के साथ खुलती है।

यदि आपको ऐसे सुझाव नहीं दिखते हैं जो आप ढूँढ रहे हैं, तो सुनिश्चित करें कि प्रेज़ेंटेशन को आपकी वांछित भाषा का उपयोग करने के लिए सेट अप किया गया है। फ़ाइल > एडवांस > भाषा और क्षेत्र चुनें, फिर कोई भाषा चुनें।

Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.
उपयोगी?
वर्ण सीमा: 250
अधिकतम वर्ण सीमा 250 है।
आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्‍यवाद.
Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.