Mac पर Keynote में दूसरी भाषा के लिए प्रेज़ेंटेशन फ़ॉर्मैट करें

प्रस्तुति की भाषा और क्षेत्र, टेक्स्ट का फ़ॉर्मैटिंग प्रकार तय करते हैं—उदाहरण के लिए, क्या दशमलव बिंदु के रूप में अर्धविराम या पूर्णविराम उपयोग होते हैं, कौन सा मुद्रा चिह्न उपयोग होता है, पंक्ति विराम पर कहाँ शब्दों में हाइफ़न का उपयोग होता है, और तिथियों को कैसे प्रस्तुत किया जाता है (दिन/महीना/वर्ष या महीना/दिन/वर्ष)।

जब तक आपके कंप्यूटर की प्राथमिक भाषा सूची में एक से अधिक भाषाएँ हैं, तब तक आप किसी दूसरी भाषा के फ़ॉर्मैटिंग का उपयोग करने वाला प्रेज़ेंटेशन बना सकते हैं। अपने प्रेज़ेंटेशन में अन्य भाषा का उपयोग करने के लिए आपको उस भाषा के लिए सिस्टम सेटिंग्ज़ में इनपुट सोर्स जोड़ने की आवश्यकता है (उदाहरण के लिए, एक अन्य कीबोर्ड)।

नुस्ख़ा : macOS 12 या बाद के संस्करण में आप अपने प्रेज़ेंटेशन के टेक्स्ट का अनुवाद दूसरी भाषा में कर सकते हैं, फिर यदि आप चाहें, तो उस अनुवाद को कॉपी करने का विकल्प चुन सकते हैं, टेक्स्ट को अनुवाद से बदल सकते हैं इत्यादि। वह टेक्स्ट चुनें जिसका आप अनुवाद करना चाहते हैं, चयन पर कंट्रोल-क्लिक करें फिर “अनुवाद करें” पर टैप करें। अनुवाद फ़ीचर के बारे में अधिक जानने के लिए Mac यूज़र गाइड देखें।

अन्य भाषा के लिए कीबोर्ड या अन्य इनपुट सोर्स सेटअप करें।

अपने प्रेज़ेंटेशन में दूसरी भाषा का उपयोग करने के लिए सबसे पहले उस भाषा के लिए इनपुट सोर्स (उदाहरण के लिए, कोई भाषा-विशिष्ट कीबोर्ड या वर्ण पैलेट) को सेटअप करें। जब आप अपने डिवाइस में एक भाषा-विशिष्ट कीबोर्ड जोड़ते हैं, तो वह भाषा आपके डिवाइस की प्राथमिक भाषा सूची में भी जोड़ी जाती है।

  1. अपने Mac पर सिस्टम सेटिंग ऐप पर जाएँ।

  2. साइडबार में कीबोर्ड पर क्लिक करें। (हो सकता है आपको नीचे स्क्रोल करना पड़े।)

  3. टेक्स्ट इनपुट पर जाएँ, फिर “संपादित करें” पर क्लिक करें।

  4. बाएँ कॉलम के सबसे नीचे के “जोड़ें” बटन पर क्लिक करें, वह कीबोर्ड चुनें, जिसे आप उपयोग करना चाहते हैं और फिर “जोड़ें” पर क्लिक करें।

  5. “मेनू बार में इनपुट मेनू दिखाएँ” को चालू करें।

    इनपुट सोर्स के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने स्क्रीन के शीर्ष पर स्थित मेनू के “सहायता” पर क्लिक करें, फिर “इनपुट सोर्स” के लिए खोजें।

  6. यदि Keynote खुला है, तो Keynote से बाहर आकर उसे दोबारा खोलें जिससे वह सोर्स को पहचान सके।

  7. अन्य कीबोर्ड पर स्विच करने के लिए मेनू बार के दाईं ओर स्थित इनपुट मेनू पर क्लिक करें, फिर कीबोर्ड चुनें।

    मेनू बार के ऊपर-दाएँ कोने में स्थित इनपुट मेनू।

वर्तमान भाषा से अलग दिशा में लिखी गई भाषा पर यदि आप स्विच करते हैं, तो सम्मिलन बिंदु नई भाषा द्वारा उपयोग की गई स्लाइड के एक ओर मूव हो जाता है। उदाहरण के लिए, यदि आप इनपुट सोर्स को अँग्रेजी से हिब्रू में स्विच करते हैं, तो सम्मिलन बिंदु स्लाइड की दाईं ओर मूव हो जाता है।

किसी भिन्न भाषा के फ़ॉर्मैटिंग वाली एक प्रस्तुति बनाएँ

जब आप नया प्रेज़ेंटेशन बनाते हैं, तो आप किसी विशिष्ट भाषा या क्षेत्र के फ़ॉर्मैटिंग प्रकार का उपयोग करके टेबल तथा चार्ट में संख्याएँ, तिथियाँ, समय और मुद्रा को ऑटोमैटिकली फ़ॉर्मैट कर सकते हैं। यदि आपने दूसरे क्षेत्र के किसी व्यक्ति के साथ प्रेज़ेंटेशन शेयर करने की योजना बनाई है, तो हो सकता है कि आप ऐसा करना चाहें।

उदाहरण के लिए, कुछ क्षेत्र दशमलव बिंदु को इंगित करने के लिए पूर्णविराम के बजाय अर्धविराम का उपयोग करते हैं या वे करेंसी के लिए विभिन्न मौद्रिक संकेतों का उपयोग करते हैं या वे टेक्स्ट को बाएँ से दाएँ के बजाय दाएँ से बाएँ प्रदर्शित करते हैं।

इस भाषा सेटिंग से केवल वर्तमान प्रेज़ेंटेशन प्रभावित होता है।

  1. अपने Mac पर Keynote ऐप पर जाएँ।

  2. ऑप्शन-की दबाएँ और फ़ाइल > “नया” (अपनी स्क्रीन के शीर्ष पर स्थित फ़ाइल मेन्यू से) चुनें।

  3. टेम्पलेट चयनकर्ता के सबसे निचले बाएँ कोने में स्थित “भाषा” पॉप-अप मेनू पर क्लिक करें, फिर कोई दूसरी भाषा चुनें।

  4. जिस शब्द का आप इस्तेमाल करना चाहते हैं उस पर दो बार क्लिक करें।

कोई नई भाषा चुनने पर टेम्पलेट के शीर्षक और उसका टेक्स्ट तथा कुछ फ़ॉर्मैट नियंत्रण भाषा को दर्शाने के लिए बदल जाते हैं।

जब आप कोई ऐसी प्रस्तुति देखते हैं, जिसमें आपके कंप्यूटर से अलग भाषा और फ़ॉर्मैटिंग का उपयोग किया गया है, तो प्रस्तुति के सबसे निचले हिस्से के निकट प्रदर्शित एक संदेश उपयोग किए गए फ़ॉर्मैटिंग का संकेत देता है। फ़ॉर्मैटिंग अंतरों के उदाहरण देखने के लिए संदेश में दी गई भाषा पर क्लिक करें।

अलग भाषा और क्षेत्र सेटिंग संबंधी सूचना, जो उस भाषा और क्षेत्र के फ़ॉर्मैटिंग से जुड़े उदाहरण दर्शाती है।

किसी प्रस्तुति की भाषा और उसका फ़ॉर्मैटिंग बदलें

प्रस्तुति बनाने के बाद, प्रस्तुति को खुला रखते हुए आप उसकी भाषा सेटिंग बदल सकते हैं।

नोट : आप किसी शेयर प्रस्तुति के लिए इस सेटिंग को बदल नहीं सकते हैं।

  1. अपने Mac पर Keynote ऐप पर जाएँ।

  2. प्रेज़ेंटेशन खोलें, फिर (अपनी स्क्रीन के शीर्ष पर स्थित फ़ाइल मेनू से) फ़ाइल > एडवांस > भाषा और क्षेत्र चुनें।

  3. दिखाई देने वाले डायलॉग में पॉपअप मेनू पर क्लिक करें और भाषा व क्षेत्र चुनें।

    भाषा और क्षेत्र पेन जिसमें भाषा और क्षेत्र के लिए नियंत्रण हैं और एक फ़ॉर्मैट उदाहरण है जिसमें तिथि, समय, दशमलव और मुद्रा शामिल हैं।

    यदि आप “भाषा” पॉप-अप मेनू में पहला आइटम चुनते हैं (सिस्टम - [भाषा]), तो आप प्रेज़ेंटेशन को अपने कंप्यूटर की भाषा और क्षेत्र पर रीसेट कर देते हैं। यदि आप अपने कंप्यूटर की भाषा सेटिंग को बाद में बदल देते हैं या आप किसी दूसरे कंप्यूटर पर प्रेज़ेंटेशन खोलते हैं, तो प्रेज़ेंटेशन की भाषा और क्षेत्र कंप्यूटर की भाषा और क्षेत्र से मेल खाने के लिए ऑटोमैटिकली बदल जाते हैं। लेकिन यदि आप प्रेज़ेंटेशन शेयर करते हैं, तो सभी यूज़र को आपके कंप्यूटर की भाषा और क्षेत्र में वह प्रेज़ेंटेशन दिखाई देता है।

  4. “ठीक” पर क्लिक करें।

प्रस्तुति की भाषा और क्षेत्र बदलने के बाद दर्ज किया जाने वाला कोई भी नया टेबल और चार्ट डेटा उस नई भाषा मेल खाता है। मौजूदा टेबल और चार्ट डेटा के लिए तिथियों में भाषा (उदाहरण के लिए, महीनों के नाम) बदल जाती है, लेकिन तिथियों के विराम चिह्न व दिन, महीने और वर्ष का क्रम नहीं बदलता है। संख्याओं में विराम चिह्न (उदाहरण के लिए, दशमलव बिंदु और हज़ार का विभाजक) बदल जाते हैं।

Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.
उपयोगी?
वर्ण सीमा: 250
अधिकतम वर्ण सीमा 250 है।
आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्‍यवाद.
Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.