Mac पर Keynote में टूलबार को कस्टमाइज़ करें

विंडो के शीर्ष पर मौजूद टूलबार आपको आवश्यक नियंत्रणों का त्वरित ऐक्सेस प्रदान करता है। जैसे ही आपको स्वयं द्वारा सर्वाधिक उपयोग किए जाने वाले नियंत्रणो का पता चलता है, आप अपनी कार्य शैली के अनुरूप टूलबार बटनों को जोड़, हटा और पुनर्व्यवस्थित कर सकते हैं। आप यह बदल सकते हैं कि टूलबार पर बटन कैसे दिखाई दें।

नुस्ख़ा : बटन के ऊपर पॉइंटर को हॉवर करके उसका विवरण देखें और जानें कि वह बटन क्या काम करता है।

Apple, Keynote, “फ़ाइल”, “संपादित करें”, “डालें”, “फ़ॉर्मैट करें”, “व्यवस्थित करें”, “दृश्य”, “चलाएँ”, “शेयर करें”, “विंडो” और “सहायता” मेनू के साथ स्क्रीन के शीर्ष पर मेनू बार। मेन्यू बार के नीचे खुला हुआ Keynote प्रेज़ेंटेशन टूलबार बटन के साथ मौजूद है।

टूलबार को दिखाएँ या छिपाएँ

  1. अपने Mac पर Keynote ऐप पर जाएँ।

  2. प्रेज़ेंटेशन खोलें, अपनी स्क्रीन के शीर्ष पर स्थित मेन्यू बार में दृश्य पर क्लिक करें, फिर “टूलबार छिपाएँ” या “टूलबार दिखाएँ” चुनें।

टूलबार बटन को जोड़ें, निकालें और फिर से व्यवस्थित करें

  1. अपने Mac पर Keynote ऐप पर जाएँ।

  2. प्रेज़ेंटेशन खोलें, अपनी स्क्रीन के शीर्ष पर स्थित मेन्यू बार में दृश्य पर क्लिक करें, फिर “टूलबार कस्टमाइज़ करें” चुनें (हो सकता है कि इसे देखने के लिए आपको नीचे स्क्रोल करना पड़े)।

  3. निम्नलिखित में से कोई एक कार्य करें :

    • टूलबार से आइटम जोड़ें या निकालें : आइटम को जोड़ने के लिए इसे टूलबार पर ड्रैग करें। आइटम को निकालने के लिए इसे टूलबार से अलग ड्रैग करें।

    • टूलबार में आइटम फिर से व्यवस्थित करें : आइटम को रीऑर्डर करने के लिए इसे ड्रैग करें। “फ़ॉर्मैट करें”, “ऐनिमेट करें” और दस्तावेज़ बटन एक साथ मूव होते हैं और इन्हें अलग नहीं किया जा सकता है।

    • टूलबार रीसेट करें : टूलबार को इसके डिफ़ॉल्ट सेटिंग पर फिर से स्थापित करने के लिए बटन के सेट को विंडो में नीचे टूलबार पर ड्रैग करें।

  4. “पूर्ण” पर क्लिक करें।

टूलबार को दिखाएँ या छिपाएँ

डिफ़ॉल्ट रूप से, Keynote टूलबार में केवल बटन आइकॉन दिखाता है। आप टूलबार पर बटन नाम जोड़ सकते हैं ताकि आपको यह याद रखने में मदद मिले कि वे आइकॉन क्या दर्शाते हैं या जगह बचाने के लिए केवल नाम दिखा सकते हैं।

  1. अपने Mac पर Keynote ऐप पर जाएँ।

  2. प्रेज़ेंटेशन खोलें, अपनी स्क्रीन के शीर्ष पर स्थित मेन्यू बार में दृश्य पर क्लिक करें, फिर “टूलबार कस्टमाइज़ करें” चुनें (हो सकता है कि इसे देखने के लिए आपको नीचे स्क्रोल करना पड़े)।

  3. सबसे नीचे बाईं ओर पॉप-अप मेन्यू पर क्लिक करें, फिर निम्नलिखित में से एक चुनें :

    • आइकॉन और टेक्स्ट : टूलबार में बटन आइकॉन और नाम दिखाई देते हैं।

    • केवल आइकॉन : टूलबार में बटन आइकॉन उनके नामों के बिना दिखाई देते हैं।

    • केवल टेक्स्ट : टूलबार में बटन नाम उनके आइकॉन के बिना दिखाई देते हैं।

  4. “पूर्ण” पर क्लिक करें।

Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.
उपयोगी?
वर्ण सीमा: 250
अधिकतम वर्ण सीमा 250 है।
आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्‍यवाद.
Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.