Mac पर Keynote में टेक्स्ट चिह्नांकित करें।

आप टेक्स्ट बॉक्स और आकृतियों में टेक्स्ट को चिह्नांकित कर सकते हैं। ये चिह्नांकन प्रिंट किए गए प्रस्तुतिकरण में दिखाई नहीं देते हैं।

जब किसी प्रस्तुतिकरण पर कई लोग काम कर रहे हों, तो प्रत्येक व्यक्ति के चिह्नांकन अलग-अलग रंग में प्रदर्शित होते हैं। यह जानने के लिए कि अपना रंग कैसे बदलें, लेखक नाम और टिप्पणी रंग सेट करें देखें।

नुस्ख़ा : यदि आप ऐसा चिह्नांकन चाहते हैं जो आपके अंतिम प्रस्तुतिकरण में दिखाई दे, तो किसी भी रंग में टेक्स्ट के लिए बैकग्राउंड रंग जोड़ें। इस प्रकार का चिह्नांकन Keynote समीक्षा टूल का हिस्सा नहीं है।

चिह्नांकित टेक्स्ट

  1. अपने वांछित टेक्स्ट को चिह्नांकित करने के लिए वह टेक्स्ट चुनें

  2. (आपकी स्क्रीन के शीर्ष पर स्थित “"डालें"” मेनू से) "डालें" > “चिह्नांकित करें” चुनें।

आप टेबल सेल के टेक्स्ट को चिह्नांकित नहीं कर सकते हैं, लेकिन सेल के मान के आधार पर उसका स्वरूप बदलने के लिए आप सेल में सशर्त चिह्नांकन जोड़ सकते हैं।

चिह्नांकित टेक्स्ट में टिप्पणी जोड़ें।

  1. पॉइंटर को चिह्नांकित टेक्स्ट के ऊपर मूव करें।

  2. “टिप्पणी जोड़ें” पर क्लिक करें, फिर अपनी टिप्पणी टाइप करें।

  3. “पूर्ण” पर क्लिक करें।

चिह्नांकन हटाएँ

  • पॉइंटर को चिह्नांकित टेक्स्ट पर मूव करें, फिर “डिलीट करें” पर क्लिक करें।

यदि “डिलीट करें” बटन दिखाई नहीं देता है, तो इसका अर्थ है कि चिह्नांकन टेक्स्ट के पीछे के रंग के रूप में जोड़ा गया था। इसे हटाने के लिए बैकग्राउंड रंग हटाएँ

Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.
उपयोगी?
वर्ण सीमा: 250
अधिकतम वर्ण सीमा 250 है।
आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्‍यवाद.
Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.