Mac पर Keynote में चार्ट जोड़ें या डिलीट करें

जब आप Keynote में कोई चार्ट बनाते हैं, तो आप चार्ट डेटा को “चार्ट डेटा” संपादक में टाइप करते हैं (चार्ट में नहीं)। यदि आप बाद में “चार्ट डेटा संपादक” में परिवर्तन करते हैं, तो चार्ट ऑटोमैटिकली अपडेट हो जाता है।

कॉलम, बार, रेखा, क्षेत्र, पाई, डोनट या रेडार चार्ट जोड़ें

  1. अपने Mac पर Keynote ऐप पर जाएँ।

  2. प्रेज़ेंटेशन खोलें, टूलबार में “चार्ट डालें” बटन पर क्लिक करें, फिर अलग-अलग चार्ट प्रकार देखने के लिए “2D चार्ट, 3D चार्ट या इंटरऐक्टिव” पर क्लिक करें।

    अधिक शैलियाँ देखने के लिए बाएँ या दाएँ स्क्रोल करें।

    चार्ट जोड़ें मेनू।
  3. चार्ट को स्लाइड पर जोड़ने के लिए उस पर क्लिक करें।

  4. डेटा जोड़ने के लिए चार्ट क्लिक करें, चार्ट के निकट “चार्ट डेटा संपादित करें” बटन क्लिक करें और फिर चार्ट डेटा संपादक में अपना डेटा दर्ज करें।

    कॉलम हेडर के लिए कॉलआउट वाला चार्ट डेटा संपादक और डेटा शृंखला के लिए पंक्ति या कॉलम चुननें के बटन।
  5. डेटा शृंखला के रूप में पंक्तियाँ या कॉलम प्लॉट किए गए हैं या नहीं यह बदलने के लिए, टेबल के शीर्ष-दाएँ कोने में किसी एक बटन पर क्लिक करें।

  6. अपने चार्ट पर वापस आने के लिए “चार्ट डेटा संपादक” बंद करें।

स्कैटर चार्ट जोड़ें :

स्कैटर चार्ट, दो और उससे अधिक डेटा के सेटों के बीच संबंध दिखाता है। ये डेटा को बिंदु के रूप में प्रदर्शित करते हैं और एकल डेटा शृंखला के लिए मान प्लॉट करने हेतु डेटा के कम से कम दो कॉलम या पंक्तियों (x और y मान) की आवश्यकता होती है। डिफ़ॉल्ट रूप से, स्कैटर चार्ट में मौजूद प्रत्येक डेटा शृंखला x-अक्ष के मान को शेयर करती है, ताकि दूसरी डेटा शृंखला दिखाने के लिए आपको केवल अतिरिक पंक्ति या कॉलम जोड़ने की आवश्यकता हो।

यह स्कैटर चार्ट ड्राइविंग गति और गैस माइलेज (गैलन प्रति मील) के बीच को सहसंबंध को दर्शाता है।

माइलेज को ड्राइव करने की गति के फ़ंक्शन के रूप में दर्शाता स्कैटर चार्ट।
  1. अपने Mac पर Keynote ऐप पर जाएँ।

  2. प्रेज़ेंटेशन खोलें, टूलबार में “चार्ट डालें” बटन पर क्लिक करें, फिर 2D चार्ट या इंटरऐक्टिव पर क्लिक करें (3D स्कैटर चार्ट नहीं हैं)।

    अधिक शैलियाँ देखने के लिए बाएँ या दाएँ स्क्रोल करें।

    चित्र, जिसमें स्कैटर चार्ट के कॉलआउट के साथ ऐसे विभिन्न प्रकार के चार्ट दर्शाए जा रहे हैं, जिन्हें आप अपनी स्लाइड में जोड़ सकते हैं।
  3. स्कैटर चार्ट पर क्लिक करें या किसी स्कैटर चार्ट को स्लाइड पर ड्रैग करें।

  4. डेटा जोड़ने के लिए चार्ट क्लिक करें, “चार्ट डेटा संपादित करें” क्लिक करें और फिर चार्ट डेटा संपादक में अपना डेटा दर्ज करें।

    प्रत्येक पंक्ति या कॉलम चार्ट पर प्लॉट की जाने वाली डेटा शृंखला को दिखाता है।

    डेटा शृंखला के कॉलम तथा डेटा शृंखला को पंक्तियों में रखना है या कॉलम में इसे बदलने वाले बटन को दर्शाने वाला “चार्ट डेटा संपादक”।
  5. निम्नलिखित में से कोई एक कार्य करें :

    • यह बदलें कि डेटा शृंखला के रूप में पंक्ति या कॉलम प्लॉट किए जाएँ। “चार्ट डेटा संपादक” के शीर्ष-दाएँ कोने में किसी एक बटन पर क्लिक करें।

    • प्रत्येक डेटा शृंखला के लिए अलग x-अक्ष मान का उपयोग करें : “X मान शेयर करें मेनू” बटन पर क्लिक करें, फिर “X मानों को शेयर करें” का चयन हटाएँ। डेटा शृंखला के लिए स्वयं के x और y मान दर्ज करने के लिए हर सेल पर क्लिक करें।

    • कोई अन्य डेटा शृंखला जोड़ें : अगले ख़ाली कॉलम (या पंक्ति, यदि पंक्तियों के द्वारा प्लॉट करना हो) में नए डेटा शृंखला का नाम टाइप करें और फिर “रिटर्न” दबाएँ।

  6. अपने चार्ट पर वापस आने के लिए “चार्ट डेटा संपादक” बंद करें।

बबल चार्ट जोड़ें :

बबल चार्ट एक प्रकार का स्कैटर चार्ट है, जिसमें बिंदुओं के बजाय बबल के रूप में डेटा को शामिल किया जाता है। तीन आयामों में डेटा को प्लॉट करने के लिए बबल चार्ट का उपयोग किया जा सकता है। प्रत्येक डेटा शृंखला में तीसरा आयाम शामिल होता है जो तुलना किए गए मान (x और y) तथा आकार मान (z) के बीच के संबंध को दर्शाता है। आकार मान बबल के आकार को निर्धारित करता है।

डिफ़ॉल्ट रूप से बबल चार्ट में प्रत्येक डेटा शृंखला x-अक्ष के मान को शेयर करती है ताकि अन्य डेटा शृंखला दिखाने के लिए केवल दो अतिरिक पंक्ति या कॉलम जोड़ने की आवश्यकता हो। यदि आपके द्वारा स्वतंत्र x-अक्ष मानों के उपयोग करने को चुना जाता है तो आपको अन्य डेटा शृंखला दिखाने के लिए तीन अतिरिक्त पंक्तियों या कॉलम (x, y और z) को जोड़ने की आवश्यकता होगी।

नीचे दिया गया बबल चार्ट दिखाता है कि बेची गई इकाइयों की संख्या (y) किस प्रकार बिक्री कर्मचारियों की संख्या (x) से भिन्न है। डेटा भिन्न आकारों के बबल के रूप में प्लॉट किया जाता है—जितना बड़ा बबल, कुल बिक्री राशि उतनी ही अधिक होगी (z)।

सेल्सपर्सन की संख्या और बेचे गए युनिट के फ़ंक्शन के रूप में बिक्री के आँकड़े दिखाता बबल चार्ट।
  1. अपने Mac पर Keynote ऐप पर जाएँ।

  2. प्रेज़ेंटेशन खोलें, टूलबार में “चार्ट डालें” बटन पर क्लिक करें, फिर 2D चार्ट या इंटरऐक्टिव पर क्लिक करें।

    अधिक शैलियाँ देखने के लिए बाएँ या दाएँ स्क्रोल करें।

    बबल चार्ट सहित इंटरएक्टिव चार्ट दिखाता चार्ट जोड़ें मेनू।
  3. बबल चार्ट पर क्लिक करें या किसी बबल चार्ट को स्लाइड पर ड्रैग करें।

  4. डेटा जोड़ने के लिए चार्ट क्लिक करें, चार्ट के निकट “चार्ट डेटा संपादित करें” बटन क्लिक करें।

    “चार्ट डेटा संपादक” प्लेसहोल्डर डेटा (x-अक्ष, y-अक्ष और आकार मान) के साथ दिखाई डेटा है। प्रत्येक कॉलम चार्ट पर प्लॉट की जाने वाली डेटा शृंखला को दिखाता है।

    कॉलम हेडर और डेटा को पंक्तियों या कॉलम में शामिल करने के लिए बटन वाला “चार्ट डेटा संपादक”।
  5. डेटा शृंखला के लिए ख़ुद के x, y और आकार मान दर्ज करने हैं, तो हर सेल पर क्लिक करें।

    अन्य डेटा शृंखला जोड़ने के लिए अगले ख़ाली कॉलम (या पंक्ति, यदि पंक्तियों के द्वारा प्लॉट करना हो) में नए डेटा शृंखला का नाम टाइप करें और फिर “रिटर्न” दबाएँ।

  6. डेटा शृंखला के रूप में पंक्तियाँ या कॉलम प्लॉट किए गए हैं या नहीं यह बदलने के लिए चार्ट डेटा संपादक के शीर्ष-दाएँ कोने के किसी एक बटन पर क्लिक करें।

  7. यदि आपकी इच्छा प्रत्येक डेटा शृंखला के लिए समान x-अक्ष मानों का उपयोग करने की नहीं है, तो “X मान शेयर करें मेनू” बटन पर क्लिक करें, फिर “X मानों को शेयर करें” का चयन हटाएँ।

  8. “एनिमेट करें”  साइडबार में “कार्रवाई” टैब पर क्लिक करें।

  9. साइडबार के “बबल डेटा” सेक्शन में आकार मानों के पॉपअप मेनू पर क्लिक करें और फिर चुनें कि किस प्रकार बबल आकार मानों (क्षेत्र या व्यास) को दर्शाया जाए।

  10. ऋणात्मक मान वाले बबलों को दिखाने के लिए “ऋणात्मक बबल दिखाएँ” चेकबॉक्स को चुनें।

  11. अपने चार्ट पर वापस आने के लिए “चार्ट डेटा संपादक” बंद करें।

इंटरऐक्टिव चार्ट बनाएँ

इंटरऐक्टिव चार्ट का उपयोग, समय के साथ समूह के द्वारा की गई बिक्री, विभाग के द्वारा किए गए व्यय और देश के हर हिस्से में जनसंख्या में परिवर्तन जैसे डेटा को दिखाने के लिए किया जा सकता है। नीचे दिया गया उदाहरण तीन वर्ष की अवधि के दौरान तीन प्रजातियों की वृद्धि को दर्शाता है।

इंटरएक्टिव चार्ट के तीन चरण, जिनमें से प्रत्येक एक अलग डेटा समूह प्रदर्शित करता है।

चार्ट के साथ स्लाइडर और बटन या केवल बटन के माध्यम से इंटरऐक्ट किया जा सकता है।

  1. अपने Mac पर Keynote ऐप पर जाएँ।

  2. प्रेज़ेंटेशन खोलें, टूलबार में “चार्ट डालें” बटन पर क्लिक करें, फिर इंटरऐक्टिव पर क्लिक करें।

    अधिक शैलियाँ देखने के लिए बाएँ या दाएँ स्क्रोल करें।

  3. चार्ट पर क्लिक करें या किसी चार्ट को स्लाइड पर ड्रैग करें।

  4. डेटा जोड़ने के लिए चार्ट क्लिक करें, चार्ट के निकट “चार्ट डेटा संपादित करें” बटन क्लिक करें और फिर चार्ट डेटा संपादक में अपना डेटा दर्ज करें।

    आप डेटा सेल में संख्याओं, तिथियों, अवधियों, और कॉलम और पंक्ति हेडरों को जोड़ सकते हैं। संख्याओं को फ़ॉर्मैट करने के लिए सेल चुनें; फ़ॉर्मैट  साइडबार में सीरीज टैब पर क्लिक करें; फिर मान लेबल पॉप-अप मेनू पर क्लिक करें।

  5. डेटा शृंखला के रूप में पंक्तियाँ या कॉलम प्लॉट किए गए हैं या नहीं, यह बदलने के लिए “चार्ट डेटा संपादक” के शीर्ष-दाएँ कोने में किसी एक बटन पर क्लिक करें।

    डेटा शृंखला हमेशा इंटरएक्टिव चार्ट में प्लॉट की जाती है, लेकिन प्रत्येक डेटा अलग से प्रदर्शित किया जाता है।

  6. अपने चार्ट पर वापस आने के लिए “चार्ट डेटा संपादक” बंद करें।

  7. चार्ट के साथ इंटरैक्ट करने के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले नियंत्रण का प्रकार बदलने के लिए चार्ट पर क्लिक करें, फिर फ़ॉर्मैट साइडबार में “चार्ट” टैब पर क्लिक करें।

  8. इंटरएक्टिव “चार्ट” के नीचे पॉप-अप मेनू पर क्लिक करें और “केवल बटन” चुनें।

आप इंटरएक्टिव चार्ट में “मैजिक चार्ट बिल्ड प्रभाव” जोड़ सकते हैं, जो अलग चार्ट डेटा श्रृंखला को एनिमेट करता है। नीचे दिए गए कार्य देखें।

इंटरएक्टिव चार्ट में एक मैजिक चार्ट प्रभाव जोड़ें

आप “मैजिक चार्ट बिल्ड प्रभाव” के साथ चार्ट के भिन्न डेटा शृंखलाओं को एनिमेट कर सकते हैं।

  1. अपने Mac पर Keynote ऐप पर जाएँ।

  2. प्रेज़ेंटेशन खोलें, फिर इंटरएक्टिव चार्ट पर क्लिक करें।

  3. “एनिमेट करें”  साइडबार में, “बिल्ड इन” टैब पर क्लिक करें।

  4. साइडबार के सबसे निचले हिस्से पर स्थित “बिल्ड क्रम” बटन पर क्लिक करें, फिर “बिल्ड क्रम” सूची में अपने चार्ट पर क्लिक करें।

  5. “आरंभ करें” मेनू पर क्लिक करें, फिर विकल्प चुनें :

    • क्लिक करने पर : जब आप प्रेज़ेंटेशन के दौरान स्लाइड पर क्लिक करते हैं, तब मैजिक चार्ट प्रभाव चलता है।

    • ट्रांज़िशन के बाद : जब प्रेज़ेंटेशन के दौरान स्लाइड खुलती है, तब मैजिक चार्ट प्रभाव बनता है और चलता है।

  6. अपने चार्ट की डेटा शृंखला का एक एनिमेट किया गया डिस्प्ले देखने के लिए “प्रीव्यू” पर क्लिक करें।

चार्ट डिलीट करें

  • चार्ट चुनने के लिए इस पर क्लिक करें, फिर अपने कीबोर्ड पर “डिलीट” दबाएँ।

Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.
उपयोगी?
वर्ण सीमा: 250
अधिकतम वर्ण सीमा 250 है।
आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्‍यवाद.
Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.