Mac पर Keynote थीम बदलें

आप किसी भी समय प्रस्तुति की थीम बदल सकते हैं। आपकी मौजूदा स्लाइड पर नई थीम की ऑब्जेक्ट शैली, शीर्षक शैली आदि सहित सभी एट्रिब्यूट लागू हो जाती हैं। यदि आपने अपनी स्लाइड में किसी चीज़ को कस्टमाइज़ किया था—उदाहरण के लिए, यदि आपने स्लाइड बैकग्राउंड या टेक्स्ट का रंग बदला था—तो आप उन परिवर्तनों को बनाए रखने का विकल्प चुन सकते हैं।

नोट : आप जिस प्रस्तुति को अन्य लोगों के साथ शेयर कर रहे हैं, उसकी थीम को बदला नहीं जा सकता है।

प्रस्तुति थीम बदलें

  1. अपने Mac पर Keynote ऐप पर जाएँ।

  2. प्रेज़ेंटेशन खोलें।

  3. (आपकी स्क्रीन के शीर्ष पर स्थित “फ़ाइल” मेनू से) “फ़ाइल” > “थीम बदलें” चुनें, फिर नई थीम चुनें।

  4. यदि आप चाहते हैं कि नई थीम शैलियाँ आपके शैली परिवर्तनों को ओवरराइड कर दें, तो “शैली परिवर्तन सहेजे रखें” चेकबॉक्स का चयन हटाएँ।

  5. “चुनें” पर क्लिक करें।

आपके द्वारा थीम चुनी जाने तक या उनमें से किसी एक थीम का उपयोग करने वाली प्रस्तुति को खोलने तक कुछ थीम आपके कंप्यूटर में डाउनलोड नहीं होती हैं। जब ऐसा होता है तब यदि आपका कनेक्शन धीमा है या यदि आप ऑफ़लाइन हैं, तो प्रेज़ेंटेशन की प्लेसहोल्डर इमेज और स्लाइड बैकग्राउंड कम रिज़ोल्यूशन में दिखाई दे सकते हैं जब तक कि आप दोबारा ऑनलाइन नहीं आ जाते या थीम का डाउनलोड होना समाप्त नहीं हो जाता।

Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.
उपयोगी?
वर्ण सीमा: 250
अधिकतम वर्ण सीमा 250 है।
आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्‍यवाद.
Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.