Mac पर Keynote में टैब स्टॉप सेट करें

आप टेक्स्ट को बाएँ, दाएँ, मध्य में या किसी दशमलव बिंदु पर अलाइन करने के लिए टैब स्टॉप सेट कर सकते हैं। टैब स्टॉप के सही जगह पर होने पर, “टैब” की को (या टेबल सेल में ऑप्शन दबाकर टैब) दबाने से, सम्मिलन बिंदु (और उसके बाद का समस्त टेक्स्ट) अगले टैब स्टॉप पर खिसक जाता है।

टैब स्टॉप सेट करने के बाद आप उनका अलाइनमेंट और रिक्ति बदल सकते हैं, दशमलव-अलाइन टैब स्टॉप के लिए उपयोग किए गए चिह्न को बदल सकते हैं और टैब स्टॉप से अलग किए गए आइटम के बीच एक मुख्य पंक्ति (जैसे डॉट वाली पंक्ति) जोड़ सकते हैं।

नोट : आपके द्वारा सेट किए गए टैब स्टॉप केवल उन्हें सेट करते समय चुने गए टेक्स्ट पर ही लागू होते हैं। टैब स्टॉप को प्रेज़ेंटेशन के अन्य टेक्स्ट हेतु रखने के लिए टैब सेट करने के बाद अनुच्छेद शैली को अपडेट करें। इसके बाद, उस अनुच्छेद शैली का उपयोग करने वाले किसी भी टेक्स्ट में उन्हीं टैब स्टॉप का उपयोग किया जाएगा।

टैब स्टॉप सेट करें और निकालें

  1. अपने Mac पर Keynote ऐप पर जाएँ।

  2. प्रेज़ेंटेशन खोलें, फिर सुनिश्चित करें कि स्लाइड के शीर्ष पर स्थित रूलर खुला हुआ हो।

    यदि आपको रूलर न दिखाई दे,तो टूलबार में “दृश्य” बटन पर क्लिक करें, फिर “रूलर दिखाएँ” चुनें।

  3. वांछित टेक्स्ट को फ़ॉर्मैट करने के लिए उसे चुनें

  4. निम्नलिखित में से कोई एक कार्य करें :

    बाएँ और दाएँ अनुच्छेद हाशियों के लिए मार्कर वाला रूलर और बाएँ, केंद्र, दशमलव और दाएँ अलाइनमेंट के लिए टैब।
    • टैब स्टॉप जोड़ें: जहाँ पर आप टैब स्टॉप डालना चाहते हैं, वहाँ रूलर पर क्लिक करें।

    • टैब स्टॉप को खिसकाएँ : रूलर के साथ टैब स्टॉप आइकॉन को ड्रैग करें।

    • टैब प्रकार बदलें : टैब स्टॉप आइकॉन पर कंट्रोल दबाकर क्लिक करें फिर अपना वांछित अलाइनमेंट चुनें।

    • टैब स्टॉप निकालें : रूलर के नीचे टैब स्टॉप आइकॉन को तब तक ड्रैग करें जब तक कि वह अदृश्य न हो जाए।

  5. अनुच्छेद शैली को अपने परिवर्तनों से अपडेट करने के लिए साइडबार के शीर्ष पर अनुच्छेद शैली के बग़ल में स्थित “अपडेट करें” बटन पर क्लिक करें।

    उस अनुच्छेद शैली का उपयोग करने वाले समस्ट टेक्स्ट में अब नए टैब स्टॉप का उपयोग किया जाता है। यदि आप अनुच्छेद शैलियों का उपयोग नहीं कर रहे हैं या आप किसी अनुच्छेद शैली को अधिलेखित करने के रूप में परिवर्तन को रखना चाहते हैं, तो “अपडेट” पर क्लिक न करें।

नोट : नीचे की ओर इंगित तीर, हाशिए सेटिंग्ज़ हैं, न कि टैब स्टॉप।

टैब के लिए डिफ़ॉल्ट रिक्ति सेट करें

यदि आपने खुद अपने टैब स्टॉप सेट नहीं किए हैं, तो जब भी आप टैब दबाएँगे तब डिफ़ॉल्ट रिक्ति का उपयोग किया जाएगा। यह उस समय उपयोगी है, जब आप टेक्स्ट को बहुत अधिक सटीकता से अलाइन नहीं करना चाहते हैं या अलग-अलग टैब स्टॉप सेट किए बिना सम्मिलन बिंदु को एक निर्धारित दूरी तक खिसकाना चाहते हैं। यदि आप खुद अपने टैब स्टॉप सेट करते भी हैं, तो आपके द्वारा सेट किए गए अंतिम टैब स्टॉप के बाद डिफ़ॉल्ट पंक्ति रिक्ति का उपयोग किया जाता है।

  1. अपने Mac पर Keynote ऐप पर जाएँ।

  2. प्रेज़ेंटेशन खोलें, फिर वह टेक्स्ट चुनें जिसे आप फ़ॉर्मैट करना चाहते हैं।

  3. “फ़ॉर्मैट करें”  साइडबार में “टेक्स्ट” टैब पर क्लिक करें, फिर “लेआउट” बटन पर क्लिक करें।

  4. “टैब” के आगे स्थित प्रकटीकरण तीर पर क्लिक करें।

  5. रिक्ति सेट करने के लिए, “डिफ़ॉल्ट रिक्ति” बॉक्स के बगल में दिए गए तीरों पर क्लिक करें या अपना मान टाइप करें।

  6. अनुच्छेद शैली को परिवर्तन से अपडेट करने के लिए साइडबार के शीर्ष पर अनुच्छेद शैली के नाम के बग़ल में स्थित “अपडेट करें” बटन पर क्लिक करें।

    अनुच्छेद शैली का उपयोग करने वाला कोई भी टेक्स्ट नई रिक्ति से अपडेट कर दिया जाता है। यदि आप अनुच्छेद शैलियों का उपयोग नहीं कर रहे हैं या आप किसी अनुच्छेद शैली को अधिलेखित करने के रूप में परिवर्तन को रखना चाहते हैं तो “अपडेट” पर क्लिक न करें।

मुख्य पंक्तियाँ जोड़ें

टैब स्टॉप सेट करने के बाद, आप टैब स्टॉप से अलग किए गए आइटम के बीच एक मुख्य पंक्ति जोड़ सकते हैं।

  1. अपने Mac पर Keynote ऐप पर जाएँ।

  2. प्रेज़ेंटेशन खोलें, फिर वह टेक्स्ट चुनें जिसे आप फ़ॉर्मैट करना चाहते हैं।

  3. “फ़ॉर्मैट करें”  साइडबार में “टेक्स्ट” टैब पर क्लिक करें, फिर “लेआउट” बटन पर क्लिक करें।

  4. “टैब” के आगे स्थित प्रकटीकरण तीर पर क्लिक करें।

  5. “मुख्य” कॉलम में टैब स्टॉप के आगे स्थित तीरों पर क्लिक करें, फिर मुख्य पंक्ति शैली चुनें।

    आप सतत रेखा, डॉट, डैश या तीरों को चुन सकते हैं।

  6. अनुच्छेद शैली को परिवर्तन से अपडेट करने के लिए साइडबार के शीर्ष पर अनुच्छेद शैली के नाम के बग़ल में स्थित “अपडेट करें” बटन पर क्लिक करें।

    अनुच्छेद शैली का उपयोग करने वाला कोई भी टेक्स्ट मुख्य पंक्तियों से अपडेट कर दिया जाता है। यदि आप अनुच्छेद शैलियों का उपयोग नहीं कर रहे हैं या आप किसी अनुच्छेद शैली को अधिलेखित करने के रूप में परिवर्तन को रखना चाहते हैं तो “अपडेट” पर क्लिक न करें।

Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.
उपयोगी?
वर्ण सीमा: 250
अधिकतम वर्ण सीमा 250 है।
आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्‍यवाद.
Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.