iPad पर Pages में पंक्ति और पृष्ठ विराम जोड़ें

यह नियंत्रित करने के लिए कि टेक्स्ट एक पृष्ठ पर कैसे प्रवाहित होता है, आप फ़ॉर्मैटिंग का उपयोग कर सकते हैं।

  • पंक्ति विराम : नया अनुच्छेद शुरू किए बिना नई पंक्ति की शुरुआत करने के लिए पंक्ति विराम का उपयोग करें। पंक्ति विराम को सॉफ़्ट रिटर्न भी कहा जाता है।

  • पृष्ठ विराम : टेक्स्ट की पंक्ति अगले पृष्ठ के शीर्ष पर मूव करने के लिए या नए पृष्ठ पर टाइपिंग शुरू करने के लिए (केवल वर्ड-प्रोसेसिंग दस्तावेज़ में) पृष्ठ विराम का उपयोग करें।

टेक्स्ट को अनिवार्य रूप से अगली पंक्ति या पृष्ठ पर मूव करें

  1. वांछित जगह पर विराम स्थापित के करने के लिए टैप करें।

  2. कीबोर्ड के ऊपर शॉर्टकट बार में “डालें” बटन पर टैप करें, फिर “पंक्ति विराम” या “पृष्ठ विराम” पर टैप करें।

    सम्मिलन बटन के ऊपर सम्मिलन नियंत्रण खोलें के साथ शॉर्टकट बार।

    यदि आपको “पृष्ठ विराम” दिखाई नहीं देता है, तो आपका दस्तावेज़ एक पृष्ठ लेआउट दस्तावेज़ है और उसमें पृष्ठ विरामों का उपयोग नहीं किया जाता है। इसके बजाय आप नया पृष्ठ जोड़ सकते हैं।

पंक्ति विराम या पृष्ठ विराम डालने पर Pages फ़ॉर्मैटिंग चिह्न डालता है जिसे अदृश्य कहा जाता है। इन फ़ॉर्मैटिंग चिह्नों को इन्हें समावेश करने वाले टेक्स्ट को चुनने पर देखा जा सकता है। फ़ॉर्मैटिंग चिह्नों का परिचय देखें।

फ़ॉर्मैटिंग विराम हटाएँ

Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.
उपयोगी?
वर्ण सीमा: 250
अधिकतम वर्ण सीमा 250 है।
आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्‍यवाद.
Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.