iPad पर Pages में टूलबार कस्टमाइज़ करें

विंडो के शीर्ष पर मौजूद टूलबार आपको आवश्यक नियंत्रणों का त्वरित ऐक्सेस प्रदान करता है। जैसे ही आपको पता चलता है कि आप सबसे ज़्यादा कौन-से कंट्रोल का इस्तेमाल करते हैं, आप अपनी कार्य शैली के अनुरूप टूलबार बटन जोड़ सकते हैं, हटा सकते हैं और फिर से व्यवस्थित कर सकते हैं।

नोट : टूलबार को कस्टमाइज़ करने के लिए, आपकी सेटिंग में विंडोकत ऐप्स या स्टेज मैनेजर चुना गया होना ज़रूरी है। अधिक जानने के लिए, iPad यूज़र गाइड में एकाधिक विंडो में काम करें देखें।

  1. अपने iPad पर Pages ऐप पर जाएँ।

  2. दस्तावेज़ खोलें, फिर मेन्यू बार दिखाने के लिए स्क्रीन के शीर्ष किनारे के मध्य से नीचे की ओर स्वाइप करें।

  3. दृश्य पर टैप करें, नीचे की ओर स्क्रोल करें, फिर “टूलबार कस्टमाइज़ करें” पर टैप करें।

  4. निम्नलिखित में से कोई एक कार्य करें :

    • टूलबार से आइटम जोड़ें या निकालें : आइटम को जोड़ने के लिए इसे टूलबार पर ड्रैग करें। आइटम को निकालने के लिए इसे टूलबार से अलग ड्रैग करें।

    • टूलबार में आइटम फिर से व्यवस्थित करें : आइटम को रीऑर्डर करने के लिए इसे ड्रैग करें।

    • टूलबार रीसेट करें : टूलबार को उसकी डिफ़ॉल्ट सेटिंग पर रीस्टोर करने के लिए “रीसेट करें” पर टैप करें।

  5. “पूर्ण” बटन पर टैप करें।

Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.
उपयोगी?
वर्ण सीमा: 250
अधिकतम वर्ण सीमा 250 है।
आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्‍यवाद.
Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.