iPad पर Pages में टैब स्टॉप सेट करें

आप टेक्स्ट को बाएँ, दाएँ, मध्य में या किसी दशमलव बिंदु पर अलाइन करने के लिए टैब स्टॉप सेट कर सकते हैं। जब आप कोई टैब डालते हैं, तो सम्मिलन बिंदु (और उसके बाद का समस्त टेक्स्ट) दाईं ओर, अगले टैब स्टॉप की बग़ल में मूव हो जाता है।

टेक्स्ट में टैब डालें

  1. जहाँ पर आप टैब स्टॉप शामिल करना चाहते हैं, वहाँ सम्मिलन बिंदु को रखने के लिए टेक्स्ट पर टैप करें।

  2. कीबोर्ड के ऊपर शॉर्टकट बार में टैब बटन पर टैप करें ( iPad Pro पर कीबोर्ड पर “टैब” की पर टैप करें)।

    सम्मिलन बिंदु निकटतम टैब स्टॉप पर मूव हो जाता है। “टैब” को फिर टैप करने से वह अगले टैब स्टॉप पर मूव हो जाता है और यह ऐसे ही जारी रहता है।

किसी टैब सम्मिलन को तुरंत पहले जैसा करने के लिए “पहले जैसा करें” बटन पर टैप करें।

टैब स्टॉप सेट करें और निकालें

  1. फ़ॉर्मैट करने के लिए वांछित अनुच्छेद चुनें

  2. रूलर पर इच्छानुसार टैब स्टॉप वाली जगह पर टैप करें; एक मार्कर दिखाई देता है।

    यदि रूलर दिखाई नहीं दे रहा है, तो “दृश्य विकल्प” बटन पर टैप करें, फिर “रूलर” चालू करें।

  3. रूलर का सेक्शन आवर्धित होने तक मार्कर को टच और होल्ड करें, फिर उसे अच्छी तरह स्थित करने के लिए मार्कर को ड्रैग करें।

  4. टैब स्टॉप अलाइनमेंट बदलने के लिए वांछित अलाइनमेंट दिखाई देने तक टैब स्टॉप पर डबल-टैप करें।

    बाएँ और दाएँ हाशिए, पहली पंक्ति के इंडेंट और टैब स्टॉप के चार प्रकारों के लिए नियंत्रण दर्शा रहा रूलर।

टैब स्टॉप को हटाने के लिए टैब स्टॉप आइकॉन को टच और होल्ड करें, फिर उसे रूलर के नीचे तब तक ड्रैग करें जब तक कि वह अदृश्य न हो जाए।

नोट : नीचे की ओर इंगित तीर, हाशिए सेटिंग्ज़ हैं, न कि टैब स्टॉप।

Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.
उपयोगी?
वर्ण सीमा: 250
अधिकतम वर्ण सीमा 250 है।
आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्‍यवाद.
Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.