iPad पर Pages में दस्तावेज़ सहेजें और उसे नाम दें

आपके काम करते हैं ही Pages आपके दस्तावेज़ को ऑटोमैटिकली सहेजता है और उसे डिफ़ॉल्ट नाम देता है। किसी भी समय आप दस्तावेज़ का नाम बदल सकते हैं या अलग नाम से उसकी कॉपी बना सकते हैं।

दस्तावेज़ का नाम बदलें

  1. अपने iPad पर Pages ऐप पर जाएँ।

  2. आप जिस दस्तावेज़ का नाम बदलना चाहते हैं, उसे खोलें :

  3. टूलबार में “क्रिया मेनू” बटन पर टैप करें, फिर “नाम बदलें” पर टैप करें।

  4. नया नाम टाइप करें, फिर कीबोर्ड पर “पूर्ण” बटन पर टैप करें।

    वर्तमान नाम तेज़ी से डिलीट करने के लिए टेक्स्ट फ़ील्ड में “टेक्स्ट साफ़ करें” बटन पर टैप करें।

दस्तावेज़ की एक कॉपी सहेजें

  1. अपने iPad पर Pages ऐप पर जाएँ।

  2. यदि दस्तावेज़ पहले से खुला है, तो अपने सभी दस्तावेज़ देखने के लिए दस्तावेज़ के शीर्ष-बाएँ कोने में “वापस” बटन पर टैप करें।

  3. आप जिस दस्तावेज़ को कॉपी करना चाहते हैं, उसके थंबनेल को टच और होल्ड करें, अपनी उँगली उठाएँ, फिर नक़ल करें पर टैप करें।

    डुप्लिकेट अपने नाम से संलग्न संख्या के साथ दिखाई देते हैं।

आप जिस दस्तावेज़ को कॉपी करना चाहते हैं, अगर वह आपको दिखाई नहीं देता है तो उसे खोजने की कोशिश करें या स्क्रीन के सबसे निचले हिस्से पर “ब्राउज़ करें” या “हालिया” पर टैप करें। अधिक जानकारी के लिए दस्तावेज़ ढूँढें देखें।

Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.
उपयोगी?
वर्ण सीमा: 250
अधिकतम वर्ण सीमा 250 है।
आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्‍यवाद.
Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.