iPad पर Pages में दस्तावेज़ खोलें

आप अपने iPad पर, iCloud Drive में, कनेक्ट किए गए सर्वर पर, अन्य तृतीय-पक्ष स्टोरेज प्रदाताओं में और अपने iPad से कनेक्टेड किसी बाहरी स्टोरेज पर सहेजे गए दस्तावेज़ों को खोल सकते हैं। आप Microsoft Word दस्तावेज़ों (.doc या .docx फ़ाइल नाम एक्सटेंशन वाली फ़ाइल) और टेक्स्ट दस्तावेज़ों (.rtf या .txt फ़ाइल नाम एक्सटेंशन वाली फ़ाइल) को Pages में खोल सकते हैं और उन्हें संपादित कर सकते हैं, फिर उन्हें Pages या Word दस्तावेज़ों के रूप में या PDF अथवा EPUB फ़ॉर्मैट में सहेज सकते हैं।

नोट : जब आप iCloud Drive में सहेजा गया कोई दस्तावेज़ खोलते हैं, तो वह अपने आप आपके डिवाइस पर डाउनलोड हो जाता है।

Pages में कोई मौजूदा दस्तावेज़ खोलें

  1. अपने iPad पर Pages ऐप पर जाएँ।

  2. यदि दस्तावेज़ पहले से खुला है, तो अपने सभी दस्तावेज़ देखने के लिए दस्तावेज़ के शीर्ष-बाएँ कोने में “वापस” बटन पर टैप करें।

  3. दस्तावेज़ खोलने के लिए थंबनेल पर टैप करें।

    यदि आपको वह दस्तावेज़ दिखाई नहीं देता है जिसे आप खोलना चाहते हैं, तो उसे खोजने की कोशिश करें या “हालिया” अथवा किसी दूसरे स्थान को ब्राउज़ करने के लिए शीर्ष-बाएँ कोने में मौजूद लिंक पर टैप करें। दस्तावेज़ ढूँढें देखें।

    दस्तावेज़ प्रबंधक का ब्राउज़ दृश्य जिसके शीर्ष-बाएँ कोने में साइडबार बटन है। शीर्ष-दाईं ओर “जोड़ें” बटन, “नया फ़ोल्डर” बटन, आइकॉन बटन (नाम, तिथि, आकार या टैग के अनुसार सॉर्ट करने के लिए) और “खोजें” बटन है। इनके नीचे मौजूदा दस्तावेज़ों के थंबनेल हैं।
  4. दस्तावेज़ में बदलाव करने के लिए आपको स्क्रीन के शीर्ष पर स्थित “संपादित करें” बटन पर टैप करना पड़ेगा।

    दूसरे व्यक्ति से प्राप्त होने वाले दस्तावेज़ों को रीडर/पठन दृश्य में खोला जा सकता है। आप पठन दृश्य में दस्तावेज़ में कॉन्टेंट देख सकते हैं और मूल कार्य पूरे कर सकते हैं, लेकिन कोई भी बदलाव करने के लिए आपको संपादन दृश्य पर स्विच करना होगा। अगर आपको स्क्रीन के शीर्ष पर “संपादित करें” दिखाई नहीं देता है, तो इसका अर्थ है कि दस्तावेज़ पहले से संपादन दृश्य में मौजूद है। ग़लती से संपादन रोकें देखें।

जब आप किसी ऐसे फ़ॉन्ट वाला दस्तावेज़ खोलते हैं, जो आपके निकट नहीं है, तो पृष्ठ के शीर्ष पर अनुपलब्ध फ़ॉन्ट संबंधी सूचना कुछ समय के लिए दिखाई देती है। यदि आप अनुपलब्ध फ़ॉन्ट बदलना चाहते हैं, तो सूचना पर टैप करें, "फ़ॉन्ट चेतावनियाँ हल करें" पर टैप करें, फिर "हल करें" पर टैप करें। यदि सूचना अब नहीं दिखाई दे रही है, तो “ऐक्शन मेनू" बटन पर टैप करें, "दस्तावेज़ विकल्प" पर टैप करें, "दस्तावेज़ चेतावनियाँ दिखाएँ" पर टैप करें, "फ़ॉन्ट चेतावनियाँ हल करें" पर टैप करें, फिर "हल करें" पर टैप करें।

अपने iPad पर एक नया या अनुपलब्ध फ़ॉन्ट इंस्टॉल करने के लिए, आप इसे App Store से डाउनलोड कर सकते हैं। दिशा-निर्देश के लिए iPad यूज़र गाइड देखें।

Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.
उपयोगी?
वर्ण सीमा: 250
अधिकतम वर्ण सीमा 250 है।
आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्‍यवाद.
Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.