इस कंट्रोल को संशोधित करने से यह पृष्ठ पुनः लोड हो जाएगा

Apple Watch पर संगीत पहचान की मदद से गीत पहचानें

संगीत पहचान ऐप के साथ, आप अपने आस-पास बज रहे गीत की पहचान करने के लिए Shazam का इस्तेमाल कर सकते हैं, वह गीत Apple Music में देख सकते हैं और उसे प्लेलिस्ट में जोड़ सकते हैं।

नोट : संगीत पहचान सभी भाषाओं में उपलब्ध नहीं है।

Shazam की मदद से संगीत की पहचान करें

  1. अपनी Apple Watch के संगीत पहचान ऐप पर जाएँ।

  2. “पहचानने के लिए टैप करें” बटन पर टैप करें।

    एक स्क्रीन जिस पर संगीत पहचान द्वारा पहचान किए गए गीत का शीर्षक और कलाकार दिखाई दे रहे हैं। “चलाएँ” बटन सबसे नीचे दाईं ओर है।

    अगर Shazam गीत की पहचान करता है, तो शीर्षक और कलाकार प्रदर्शित हो जाते हैं।

  3. निम्नलिखित में से कोई भी एक कार्य करें :

    • Apple Music में गीत देखें : Apple Music पर टैप करें।

    • उसे अपनी लाइब्रेरी या प्लेलिस्ट में जोड़ें : “इसमें जोड़ें” पर टैप करें।

    • गीत का विवरण देखें : ऐल्बम, रिलीज़ की तिथि, और शैली देखने के लिए नीचे स्क्रोल करें।

नुस्ख़ा : Shazam द्वारा गीत की पहचान किए जाने तक आप संगीत पहचान ऐप को स्मार्ट स्टैक में लाइव ऐक्टिविटी के रूप में देख सकते हैं।

पहले पहचान किए गए गीत देखें

  1. अपनी Apple Watch के संगीत पहचान ऐप पर जाएँ।

  2. हिस्ट्री देखने के लिए नीचे स्क्रोल करें।

Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.
उपयोगी?
वर्ण सीमा: 250
अधिकतम वर्ण सीमा 250 है।
आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्‍यवाद.
Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.