इस कंट्रोल को संशोधित करने से यह पृष्ठ पुनः लोड हो जाएगा

Apple Watch पर हैप्टिक फ़ीडबैक के ज़रिए समय बताएँ

टैप्टिक टाइम फ़ीचर से आपको नेत्रहीन या दृष्टि-बाधित लोगों को समय बताने का एक और तरीक़ा मिलता है साथ ही इसमें किसी अन्य व्यक्ति को यह सुनाई भी नहीं देता है। जब Apple Watch मौन मोड में होती है, तो आप समय का हैप्टिक संस्करण महसूस करने के लिए घड़ी के फ़ेस पर दो उँगलियों से टैप और होल्ड करते हैं।

  1. अपनी Apple Watch पर सेटिंग ऐप पर जाएँ।

  2. घड़ी पर टैप करें, नीचे की ओर स्क्रोल करें, फिर टैप्टिक टाइम पर टैप करें।

  3. टैप्टिक टाइम चालू करें, फिर वह पैटर्न चुनें जो आप टैप्टिक टाइम द्वारा उपयोग करना चाहते हैं।

    • अंक : समय (घंटे और मिनट) बताने के लिए लंबे टैप का इस्तेमाल टैन्स (दहाई) के लिए और छोटे टैप का इस्तेमाल वन्स (इकाई) के लिए करता है।

      उदाहरण के लिए, तीन लंबे टैप और चार छोटे टैप के बाद दो लंबे टैप और तीन छोटे टैप का मतलब होगा 23:34, या 11:34 p.m।

    • टर्स : 15 मिनट की अवधि तक सटीक समय बताता है; यह अंकों की तुलना में कम सटीक है। यह रेखांकित करने के लिए लंबे टैप का इस्तेमाल करता है कि मध्य रात्रि से 5 घंटे गुजर चुके हैं, जिसके बाद बचे हुए घंटों के लिए छोटे टैप होते हैं, फिर हर चौथाई घंटे के लिए फिर से लंबे टैप होते हैं।

      उदाहरण के लिए, तीन लंबे टैप, चार छोटे टैप और दो लंबे टैप से 19:30 (7:30 p.m.) और 19:44 (7:44 p.m.) के बीच का समय बताएगा)।

    • मोर्स कोड : मोर्स कोड में वर्तमान समय के हर अंक पर टैप किया जाता है। यह उन लोगों के लिए उपयोगी है जो कोडिंग सिस्टम से परिचित हैं।

  4. समय का हैप्टिक संस्करण महसूस करने के लिए घड़ी के फ़ेस पर दो उँगलियों से टैप और होल्ड करें।

अगर VoiceOver चालू है, तो डिस्प्ले के निष्क्रिय रहने के दौरान घड़ी के फ़ेस पर डबल टैप करके टैप्टिक टाइम चालू करें।

आप iPhone पर टैप्टिक टाइम भी कॉन्फ़िगर कर सकते हैं। iPhone पर Apple Watch ऐप पर जाएँ, मेरी घड़ी पर टैप करें, घड़ी > टैप्टिक टाइम पर जाएँ, फिर इसे चालू करें।

नोट : अगर Apple Watch हमेशा समय बोलने पर सेट हो, तो टैप्टिक टाइम अक्षम होता है। टैप्टिक टाइम का इस्तेमाल करने में सक्षम होने के लिए पहले सेटिंग  > घड़ी पर जाएँ, फिर "समय बोलें" के अंतर्गत "मौन मोड से नियंत्रित करें" चालू करें।

Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.
उपयोगी?
वर्ण सीमा: 250
अधिकतम वर्ण सीमा 250 है।
आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्‍यवाद.
Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.