इस कंट्रोल को संशोधित करने से यह पृष्ठ पुनः लोड हो जाएगा

Apple Watch पर मेल पढ़ें

Apple Watch पर मेल ऐप में, इनकमिंग मेल पढ़ें, फिर डिक्टेशन, स्क्रिबल, ईमोजी या तैयार प्रतिक्रिया का इस्तेमाल करके जवाब दें; ऑनस्क्रीन और QuickPath कीबोर्ड का इस्तेमाल करके जवाब टाइप करें (केवल समर्थित मॉडल पर, सभी भाषाओं में उपलब्ध नहीं); या प्रतिक्रिया टाइप करने के लिए अपने iPhone पर स्विच करें।

चेतावनी : ऐसे व्यवधान जो ख़तरनाक स्थितियों का कारण बन सकते हैं, उनसे बचने के बारे में ज़रूरी जानकारी के लिए, Apple Watch के लिए ज़रूरी सुरक्षा जानकारी देखें।

मेल ऐप में एक इनबॉक्स जिसमें दो ईमेल दिखाई दे रहे हैं। वापस जाएँ बटन शीर्ष पर बाईं ओर है और ‘कंपोज़’ बटन नीचे दाईं ओर है।

सूचना में मेल पढ़ें

  1. नया संदेश पढ़ने के लिए, सूचना आने पर बस अपनी कलाई उठाएँ।

  2. सूचना को ख़ारिज करने के लिए, ऊपर से नीचे की ओर स्वाइप करें या संदेश के अंत में “ख़ारिज करें” पर टैप करें।

अगर आप सूचना नहीं देख पाते हैं, तो बाद में अपठित सूचनाएँ देखने के लिए घड़ी के फ़ेस पर नीचे की ओर स्वाइप करें, फिर वहाँ पर टैप करें।

अपनी Apple Watch पर ईमेल सूचनाएँ नियंत्रित करने के लिए, अपने iPhone पर Apple Watch ऐप पर जाएँ, “मेरी घड़ी” पर टैप करें, मेल पर टैप करें, फिर कस्टम पर टैप करें।

मेल ऐप में मेल पढ़ें

  1. अपनी Apple Watch पर मेल ऐप पर जाएँ।

  2. संदेश सूची पर स्क्रोल करने के लिए Digital Crown घुमाएँ।

  3. कोई संदेश पढ़ने के लिए उस पर टैप करें।

  4. किसी लंबे संदेश के शीर्ष पर पहुँचने के लिए, स्क्रीन के शीर्ष पर टैप करें।

संदेश को आपकी Apple Watch पर देखने के लिए फ़ॉर्मैट किया जाता है। अधिकतर टेक्स्ट शैलियाँ संरक्षित हैं और आप मेल में वेबसाइट लिंक पर टैप कर सकते हैं। साथ ही, Apple Watch के लिए ऑप्टिमाइज़ किया गया वेब-फ़ॉर्मैट कॉन्टेंट देख सकते हैं। कॉन्टेंट पर ज़ूम इन करने के लिए डबल-टैप करें।

वेबसाइट लिंक सभी देशों या क्षेत्रों में उपलब्ध नहीं हैं।

नुस्ख़ा : आप कॉल कर सकते हैं, नक़्शा खोल सकते हैं या किसी मेल संदेश से वेब-फ़ॉर्मैट कॉन्टेंट देख सकते हैं—बस किसी फ़ोन नंबर, पते या लिंक पर टैप करें।

Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.
उपयोगी?
वर्ण सीमा: 250
अधिकतम वर्ण सीमा 250 है।
आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्‍यवाद.
Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.