इस कंट्रोल को संशोधित करने से यह पृष्ठ पुनः लोड हो जाएगा

Apple Watch पर ऐप्स व्यवस्थित करें

आप होम स्क्रीन पर अपने सभी ऐप्स देख सकते हैं। आप होम स्क्रीन पर ऐप्स फिर से व्यवस्थित कर सकते हैं, ऐप्स को वर्णमाला के क्रम में सूचीबद्ध कर सकते हैं या वे ऐप्स डिलीट कर सकते हैं जिनका आप इस्तेमाल नहीं करते।

होम स्क्रीन पर अपने ऐप्स फिर से व्यवस्थित करें

अगर आप होम स्क्रीन पर सूची दृश्य का इस्तेमाल कर रहे हैं, तो ऐप्स वर्णमाला के क्रम में व्यवस्थित किए जाते हैं। ऐप्स ग्रिड दृश्य में दोबारा व्यवस्थित करने के लिए, निम्नलिखित काम करें :

  1. Apple Watch पर, होम स्क्रीन पर जाने के लिए Digital Crown दबाएँ।

  2. किसी ऐप को टच और होल्ड करें, फिर ऐप को नए स्थान पर ड्रैग करें।

    Apple Watch ऐप में अरेंजमेंट स्क्रीन आइकॉन का ग्रिड दिखाती है।
  3. काम पूरा हो जाने पर, Digital Crown दबाएँ।

आप अपने iPhone पर Apple Watch ऐप पर भी जा सकते हैं, ‘मेरी घड़ी’ पर टैप करें, ऐप दृश्य पर टैप करें, फिर अरेंजमेंट पर टैप करें। किसी ऐप आइकॉन को टच और होल्ड करें, फिर उसे नए स्थान पर ड्रैग करें।

अपने ऐप्स होम स्क्रीन पर ग्रिड या सूची में प्रदर्शित करें

होम स्क्रीन, ऐप्स ग्रिड या सूची दृश्य में प्रदर्शित कर सकती है। पहली बार Apple Watch सेटअप करने पर, आप अपना पसंदीदा दृश्य चुनते हैं। इसे बाद में बदलने के लिए, इन चरणों का पालन करें :

  1. Apple Watch पर, होम स्क्रीन पर जाने के लिए Digital Crown दबाएँ।

  2. स्क्रीन पर सबसे नीचे स्क्रोल करने के लिए Digital Crown को घुमाएँ, फिर निम्नलिखित में से कोई एक दृश्य चुनें :

    • ग्रिड दृश्य

      ग्रिड दृश्य में होम स्क्रीन, जहाँ ऐप्स क्लस्टर में हैं।
    • सूची दृश्य

      सूची दृश्य में होम स्क्रीन, जहाँ ऐप्स वर्णमाला के क्रम में हैं।

आप सेटिंग ऐप पर भी जा सकते हैं, ऐप दृश्य पर टैप करें, फिर ग्रिड दृश्य या सूची दृश्य चुनें।

Apple Watch से कोई ऐप हटाएँ

अगर आप iPhone से कोई ऐप हटाते हैं, तो वह ऐप Apple Watch से भी डिलीट कर दिया जाता है। केवल Apple Watch से ऐप हटाने के लिए, निम्नलिखित काम करें :

  1. Apple Watch पर, होम स्क्रीन पर जाने के लिए Digital Crown दबाएँ।

  2. निम्नलिखित में से कोई एक काम करें:

    • ग्रिड दृश्य में : ऐप को टच और होल्ड करें, फिर डिलीट करें बटन पर टैप करें। काम पूरा हो जाने पर, Digital Crown दबाएँ।

    • सूची दृश्य में : ऐप पर बाईं ओर स्वाइप करें, फिर रद्दी बटन पर टैप करें।

    नोट : Apple Watch से सभी ऐप्स नहीं हटाए जा सकते।

डिलीट किया गया ऐप आपके पेयर किए गए iPhone पर तब तक रहता है, जब तक आप उसे वहाँ से भी डिलीट न कर दें। बिल्टइन Apple ऐप्स सहित, किसी ऐप को रीस्टोर करने के लिए, उसे अपने iPhone या Apple Watch पर App Store से डाउनलोड करें

Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.
उपयोगी?
वर्ण सीमा: 250
अधिकतम वर्ण सीमा 250 है।
आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्‍यवाद.
Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.