Mac पर Numbers में टेक्स्ट दर्ज करने के लिए डिक्टेशन का उपयोग करें

  1. अपने Mac पर Numbers ऐप पर जाएँ।

  2. स्प्रेडशीट खोलें, फिर सम्मिलन बिंदु को उस स्थान पर रखें जहाँ से आप डिक्टेशन आरंभ करना चाहते हैं या वह टेक्स्ट चुनें जिसे आप बदलना चाहते हैं।

  3. संपादित करें > डिक्टेशन आरंभ करें, चुनें (आपकी स्क्रीन के शीर्ष पर स्थित “संपादित करें” मेनू से)।

    यदि आपने पहले डिक्टेशन का उपयोग नहीं किया है, तो दिखाई देने वाले दिशानिर्देशित सेटअप निर्देशों का पालन करें।

  4. माइक्रोफ़ोन के दिखाई देने पर बोलना आरंभ करें।

    विराम चिह्न जोड़ने के लिए उसका नाम बोलें (उदाहरण के लिए, अल्पविराम या संबंध कारक चिह्न)।

  5. बोलने के बाद माइक्रोफ़ोन के नीचे दिए गए “पूर्ण” पर क्लिक करें।

नुस्ख़ा : जब डिक्टेशन सेटअप किया गया हो, तो आप शॉर्टकट की बदल सकते हैं या भाषा भी बदल सकते हैं। अपनी डिक्टेशन सेटिंग्ज़ को बदलने के लिए Apple मेनू  > सिस्टम सेटिंग्ज़ चुनें, फिर साइडबार में कीबोर्ड पर क्लिक करें। (हो सकता है आपको नीचे स्क्रोल करना पड़े।) डिक्टेशन सेटिंग सेक्शन दाईं ओर है।

डिक्टेशन के बारे में अधिक जानने के लिए Finder पर स्विच करने हेतु डेस्कटॉप पर क्लिक करें, (अपनी स्क्रीन के शीर्ष पर स्थित “सहायता” मेनू से) “सहायता” > “macOS सहायता” चुनें, फिर “डिक्टेशन” खोजें।

Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.
उपयोगी?
वर्ण सीमा: 250
अधिकतम वर्ण सीमा 250 है।
आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्‍यवाद.
Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.