Mac पर Numbers का उपयोग शुरू करें

Numbers से व्यवस्थित और पेशेवर दिखने वाली स्प्रेडशीट बनाना आसान हो जाता है। यहाँ जानें कि शुरू कैसे करते हैं।

टेम्पलेट चयनकर्ता। बाईं ओर दिए गए साइडबार में टेम्पलेट श्रेणियाँ दी गई हैं, जिनका उपयोग करके आप विकल्पों को फ़िल्टर कर सकते हैं। दाईं ओर श्रेणी के आधार पर पंक्तियों में व्यवस्थित किए गए पूर्वनिर्धारित टेम्पलेट के थंबनेल हैं, जो शीर्ष पर “मूल” से शुरू होते हैं और उसके बाद “व्यक्तिगत वित्त” और फिर “व्यक्तिगत” आते हैं। “रद्द करें” और “बनाएँ” बटन सबसे निचले-दाएँ कोने में हैं।

टेम्पलेट के साथ शुरू करें

बजट बनाने जा रहे हैं? अपनी बचत को ट्रैक करने जा रहे हैं? इनवॉइस ड्राफ़्ट करने जा रहे हैं? Numbers में टेबल, चार्ट और फ़ॉर्मूला वाले टेम्पलेट तैयार हैं ताकि आप आसानी से शुरू कर पाएँ। अपने Mac पर Numbers ऐप पर जाएँ, फिर फ़ाइल > “नया” चुनें, टेम्पलेट चयनकर्ता में मनचाहे टेम्पलेट पर क्लिक करें, फिर “बनाएँ” पर क्लिक करें।

Numbers विंडो, जिसका चार्ट मेनू टूलबार से खोला गया है।

टेबल, चार्ट, तथा और भी बहुत कुछ जोड़ें

आप अपनी स्प्रेडशीट में टेक्स्ट बॉक्स, तस्वीरें, और चार्ट जैसे ऑब्जेक्ट जोड़ सकते हैं। कोई ऑब्जेक्ट जोड़ने के लिए टूलबार में ऑब्जेक्ट बटन पर क्लिक करें, फिर मेन्यू से कोई ऑब्जेक्ट चुनें। आप कॉन्टेंट हब से ऑब्जेक्ट जोड़ने के लिए कॉन्टेंट हब बटन पर भी क्लिक कर सकते हैं।

Numbers विंडो जिसमें पाई चार्ट चुना गया है। अलग-अलग चार्ट शैलियों में से चुनने के लिए विकल्प और साथ-ही-साथ चार्ट शीर्षक या लेजेंड चालू या बंद करने, छिपा हुआ डेटा दिखाने और चार्ट फ़ॉन्ट, रंग औऱ बैकग्राउंड, शैडो और चार्ट प्रकार को संपादित करने के लिए विकल्प दिखाने वाला फ़ॉर्मैट साइडबार भी खुला है।

अपनी शीट का स्वरूप बदलें

आप भरण रंग, बॉर्डर, शैडो, इत्यादि बदलकर ऑब्जेक्ट का स्वरूप बदल सकते हैं। ऑब्जेक्ट चुनें, फिर फ़ॉर्मैटिंग नियंत्रणों को खोलने के लिए टूलबार में फ़ॉर्मैट बटन पर क्लिक करें। प्रत्येक ऑब्जेक्ट के स्वयं के फ़ॉर्मैटिंग विकल्प होते हैं; उदाहरण के लिए, जब आप कोई इमेज चुनते हैं तब आपको केवल इमेज फ़ॉर्मैट करने के लिए नियंत्रण दिखाई देते हैं।

Numbers विंडो जिसमें चुना गया सेल दिखाया जा रहा है। चुना गया सेल फ़ॉर्मूला परिणाम दिखाता है और सेल के नीचे फ़ॉर्मूला संपादक पूरा फ़ॉर्मूला दिखाता है। फ़ॉर्मूला में इस्तेमाल किए गए मान चिह्नांकित हैं और साइडबार खुला है जो “फ़ॉर्मूला और फ़ंक्शन” सहायता दिखा रहा है।

फ़ॉर्मूला और फ़ंक्शन के साथ काम करें

अपनी टेबल में मानों के परिकलन के लिए सरल या जटिल अंकगणितीय फ़ॉर्मूला बनाए जा सकते हैं। ख़ाली सेल में नया फ़ॉर्मूला जोड़ने के लिए उस सेल पर क्लिक करें, फिर फ़ॉर्मूला संपादक खोलने के लिए = टाइप करें।

Numbers विंडो जिसमें शेयर मेनू को स्प्रेडशीट की कॉपी भेजने या उसे अलग फ़ॉर्मैट में एक्सपोर्ट करने और भेजने के विकल्पों के साथ दिखाया जा रहा है।

अपनी स्प्रेडशीट को एक्सपोर्ट करें

आप अपनी स्प्रेडशीट को Numbers फ़ाइल के रूप में या अन्य फ़ॉर्मैट—PDF, Excel या CSV में भी भेज सकते हैं। टूलबार बटन में शेयर बटन पर क्लिक करें, फिर “कॉपी भेजें” या “एक्सपोर्ट करें और भेजें” पर क्लिक करें, जिससे आपकी स्प्रेडशीट Numbers फ़ाइल को छोड़कर अन्य फ़ॉर्मैट में भेजी जाती है।

अधिक जानना चाहते हैं?

यह गाइड आपको अपने Mac पर Numbers 15.3 का उपयोग शुरू करने में मदद करती है। (यह देखने के लिए आपके पास Numbers का कौन-सा संस्करण है, अपनी स्क्रीन के शीर्ष पर स्थित Numbers मेनू से Numbers > Numbers का परिचय चुनें।)

Numbers यूज़र गाइड को एक्सप्लोर करने के लिए पृष्ठ के शीर्ष पर स्थित कॉन्टेंट टेबल बटन पर क्लिक करें या खोज फ़ील्ड में शब्द या वाक्यांश दर्ज करें।

Mac पर Numbers 15.3 के लिए macOS 15.6 या उसके बाद का संस्करण आवश्यक है। App store में Numbers उपलब्ध है और उसे डाउनलोड करने के लिए Apple खाता आवश्यक है। फ़ीचर परिवर्तन के अधीन हैं और हो सकता है कुछ फ़ीचर के लिए इंटरनेट ऐक्सेस आवश्यक हो। अतिरिक्त शुल्क और नियम लागू हो सकते हैं।

Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.
उपयोगी?
वर्ण सीमा: 250
अधिकतम वर्ण सीमा 250 है।
आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्‍यवाद.
Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.