इस कंट्रोल को संशोधित करने से यह पृष्ठ पुनः लोड हो जाएगा

Mac पर टेक्स्ट संदेशों को स्क्रीन और फ़िल्टर करें

अज्ञात प्रेषकों के संदेशों को स्क्रीन करके आप प्राप्त होने वाले अनचाहे टेक्स्ट संदेशों की संख्या कम कर सकते हैं।

मेरे लिए संदेश खोलें

अज्ञात प्रेषकों की कॉल स्क्रीन करें और संदेश फ़िल्टर करें

आप अज्ञात प्रेषकों को सीधे आपको SMS करने से रोक सकते हैं। उनके संदेश अन्य फ़ोल्डर में फ़िल्टर किए जाते हैं और आप जब तक न कहें, तब तक आपको उनके बारे में सूचित नहीं किया जाता है।

  1. अपने Mac पर संदेश ऐप पर जाएँ।

  2. साइडबार के शीर्ष पर फ़िल्टर बटन पर क्लिक करें, फिर “फ़िल्टरिंग प्रबंधित करें” पर क्लिक करें।

    अगर आपको साइडबार नहीं दिखाई देता है, तो “साइडबार दिखाएँ” बटन पर क्लिक करें।

  3. “अज्ञात प्रेषकों को फ़िल्टर करें” के आगे बॉक्स में चेकमार्क लगाएँ।

  4. अगर आप कुछ अज्ञात प्रेषकों से सूचनाएँ आने की अनुमति देना चाहते हैं, तो “सूचनाएँ” पर क्लिक करें, फिर वे श्रेणियाँ चुनें या उनका चयन हटाएँ। (विकल्प देश और क्षेत्र के अनुसार भिन्न होते हैं।)

    उदाहरण के लिए, आप सत्यापन कोड जैसे टाइम सेंसटिव संदेश के लिए सूचनाओं को अनुमति दे सकते हैं।

आप अज्ञात SMS, MMS और RCS संदेश के लिए अतिरिक्त स्पैम फ़िल्टरिंग और स्क्रीनिंग सेटअप कर सकते हैं। iPhone यूज़र गाइड में टेक्स्ट को स्क्रीन और फ़िल्टर करें देखें।

अज्ञात प्रेषकों से प्राप्त संदेशों की समीक्षा करें और उन्हें ज्ञात के रूप में चिह्नित करें

ज्ञात प्रेषक वह हो सकता है जिसे आपने ज्ञात के रूप में चिह्नित किया है या संपर्क ऐप में जोड़ा है। अगर आप अज्ञात प्रेषकों को फ़िल्टर करते हैं और चाहते हैं कि “अज्ञात प्रेषक” में से किसी व्यक्ति के संदेश आपकी वार्तालाप सूची में दिखाई दें या अगर आप अज्ञात प्रेषक द्वारा भेजा गया लिंक खोल नहीं सकते हैं, तो उन्हें ज्ञात प्रेषक बनाएँ।

  1. अपने Mac पर संदेश ऐप पर जाएँ।

  2. साइडबार के शीर्ष पर फ़िल्टर बटन पर क्लिक करें, फिर अज्ञात प्रेषक पर क्लिक करें।

    अगर आपको साइडबार नहीं दिखाई देता है, तो “साइडबार दिखाएँ” बटन पर क्लिक करें।

  3. निम्नलिखत में से कोई एक करें:

    • उस प्रेषक से आए संदेश पर क्लिक करें जिसके संदेश आप देखना चाहते हैं, फिर “ज्ञात के रूप में चिह्नित करें” पर क्लिक करें।

    • वार्तालाप के शीर्ष पर भेजने वाले के ईमेल पते या फ़ोन नंबर पर क्लिक करें, फिर “नया संपर्क बनाएँ” पर क्लिक करें।

जब तक आप प्रेषक को ज्ञात के रूप में चिह्नित नहीं करते हैं या उन्हें संपर्क में नहीं जोड़ते हैं, तब तक सभी भविष्य के संदेश अज्ञात प्रेषक के रूप में फ़िल्टर कर दिए जाएँगे।

नुस्ख़ा : अनचाहे संदेश रोकने का अन्य तरीक़ा यह है कि आप संचार सीमाएँ सेटअप करने के बाद ही अपने संपर्कों को अनुमति दें।

सूचनाएँ किस प्रकार दिखाई देंगी और इसके अलावा काफ़ी कुछ बदलने के लिए, आप अपने सूचना विकल्प सेट कर सकते हैं।

संदेश से सूचनाएँ रोकने के लिए, डू नॉट डिस्टर्ब या अन्य फ़ोकस चालू करें

रिपोर्ट करने और अनचाहे संदेशों से बचने के अन्य तरीक़े सीखने के लिए, Apple सहायता आलेख धोखाधड़ी संदेशों, नक़ली समर्थन कॉल और अन्य घोटालों को पहचानना और उनसे बचना देखें।

Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.
उपयोगी?
वर्ण सीमा: 250
अधिकतम वर्ण सीमा 250 है।
आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्‍यवाद.
Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.