इस कंट्रोल को संशोधित करने से यह पृष्ठ पुनः लोड हो जाएगा

Mac पर संदेश ऐप में संदेश ब्लॉक करें

आप iMessage में कुछ लोगों से संदेश प्राप्त करना बंद कर सकते हैं।

मेरे लिए संदेश खोलें

किसी विशेष व्यक्ति या नंबर से संदेश ब्लॉक करें

  1. अपने Mac पर संदेश ऐप में, कोई वार्तालाप चुनें।

    नोट : वार्तालाप एक व्यक्ति के साथ होना चाहिए, समूह के साथ नहीं। समूह वार्तालाप को ब्लॉक करने के बजाय आप उसे छोड़ सकते हैं।

  2. मेनू बार में वार्तालाप > “व्यक्ति को ब्लॉक करें” चुनें, फिर “ब्लॉक करें” पर क्लिक करें।

ब्लॉक किए गए कॉलर को प्रबंधित करें

  1. अपने Mac पर संदेश ऐप में संदेश > सेटिंग्ज़ चुनें, iMessage पर क्लिक करें, फिर “ब्लॉक किया गया” पर क्लिक करें।

  2. निम्नलिखत में से कोई एक करें:

    • कोई संपर्क ब्लॉक करें : जोड़ें बटन पर क्लिक करें, फिर संपर्कों की सूची में कोई नाम चुनें।

    • ब्लॉक किए गए किसी संपर्क को हटाएँ : ब्लॉक किए गए कॉलर की सूची में से कोई नाम या नंबर चुनें, फिर “हटाएँ” बटन पर क्लिक करें।

Apple सहायता आलेख अपने iPhone या iPad पर फ़ोन नंबर, संपर्क और ईमेल ब्लॉक करें देखें।

नुस्ख़ा : अवाँछित संदेशों से बचने का एक और तरीक़ा यह है कि आप केवल अपने संपर्कों के साथ संचार सीमा सेटअप करें।

इसके अतिरिक्त, संदेश की सभी सूचनाओं को बंद करने, सूचनाओं के दिखाई देने का तरीक़ा बदलने, इत्यादि के लिए आप सूचना सेटिंग्ज़ में विकल्पों को सेट कर सकते हैं। संदेश से सूचनाएँ रोकने के लिए, डू नॉट डिस्टर्ब या अन्य फ़ोकस चालू करें

Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.
उपयोगी?
वर्ण सीमा: 250
अधिकतम वर्ण सीमा 250 है।
आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्‍यवाद.
Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.