इस कंट्रोल को संशोधित करने से यह पृष्ठ पुनः लोड हो जाएगा

Mac पर संदेश में वार्तालाप को अपठित के रूप में चिह्नित करें

आप वार्तालापों को अपठित के रूप में चिह्नित कर सकते हैं, ताकि आप उन पर तब लौट सकें जब आपके पास उनकी प्रतिक्रिया देने के लिए समय हो।

मेरे लिए संदेश खोलें

  1. अपने Mac पर संदेश ऐप पर जाएँ।

  2. वार्तालाप चुनें।

  3. निम्नलिखत में से कोई एक करें:

    • मेनू बार में वार्तालाप > “अपठित के रूप में चिह्नित करें” चुनें।

    • वार्तालाप पर कंट्रोल-क्लिक करें, फिर “अपठित के रूप में चिह्नित करें” चुनें।

    • यदि आपके पास एक ट्रैकपैड या Magic Mouse है, तो साइडबार में वार्तालाप पर दो उँगलियों से दाईं ओर स्वाइप करें, फिर अपठित के तौर पर चिह्नित करें बटन पर क्लिक करें।

नुस्ख़ा : आप कई वार्तालापों को एक ही समय पर अपठित के रूप में भी चिह्नित कर सकते हैं। साइडबार में वार्तालाप चुनें, कंट्रोल-क्लिक करें, फिर “अपठित के रूप में चिह्नित करें” चुनें।

वार्तालाप को पठित के रूप में चिह्नित करने के लिए वार्तालाप > “पठित के रूप में चिह्नित करें” चुनें।

अपने अपठित संदेशों की सूची देखने के लिए दृश्य > अपठित संदेश चुनें।

Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.
उपयोगी?
वर्ण सीमा: 250
अधिकतम वर्ण सीमा 250 है।
आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्‍यवाद.
Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.