iPad पर Numbers में अनुच्छेद में ड्रॉप कैप जोड़ें

ड्रॉप कैप एक सजावटी पहला वर्ण (एक बड़ा वर्ण या वर्णों का संयोजन) होता है जिसे आप अनुच्छेद के आरंभ में शैलीकृत करके रख सकते हैं।

iPad पर Numbers में आप कृति के अंदर और आठ चयन हैंडल वाले टेक्स्ट बॉक्स के अंदर के टेक्स्ट में ड्रॉप कैप जोड़ सकते हैं।

एक बड़े हरे रंग के D अक्षर के साथ शुरू हो रहे अनुच्छेद, ड्रॉप कैप का एक उदाहरण है।

ड्रॉप कैप जोड़ें

  1. अपने iPad पर Numbers ऐप पर जाएँ।

  2. स्प्रेडशीट खोलें, फिर किसी आकृति या आठ हैंडल वाले टेक्स्ट बॉक्स के अंदर सम्मिलन बिंदु रखने के लिए टैप करें।

  3. “फ़ॉर्मैट करें” बटन पर टैप करें, फिर टेक्स्ट मेनू में सबसे नीचे ड्रॉप कैप सेटिंग को चालू करें।

    ड्रॉप कैप नियंत्रण टेक्स्ट मेनू के नीचे होते हैं।

    यदि टेक्स्ट बॉक्स या आकृति में पहले से ही टेक्स्ट है, तो उस अनुच्छेद के आरंभ में एक ड्रॉप कैप जोड़ा जाता है जिसमें सम्मिलन बिंदु होता है। यदि आकृति या टेक्स्ट बॉक्स खाली है, तो जब आप टाइपिंग शुरू करते हैं तो ड्रॉप कैप दिखाई देता है।

  4. निम्नलिखित में से कोई भी एक कार्य करें :

    • ड्रॉप कैप का स्वरूप तुरंत बदलें : “ड्रॉप कैप” स्विच के नीचे मेनू में प्रीसेट शैली चुनें।

    • ड्रॉप कैप की स्थिति बदलें या बैकग्राउंड आकृति जोड़ें : “ड्रॉप कैप विकल्प” पर टैप करें, फिर अपनी इच्छानुसार कोई भी ऐडजस्टमेंट करें।

      उदाहरण के लिए, आप “टेक्स्ट रैप करें” सेटिंग्ज़ में “कॉन्टूर” को चुनकर ड्रॉप कैप के साथ अनुच्छेद के फ़्लो के साथ टेक्स्ट बना सकते हैं, या “कोने की त्रिज्या” स्लाइडर को 100% रखते हुए “बैकग्राउंड आकृति” और सेटिंग को चालू करके ड्रॉप कैप के पीछे वृत्त जोड़ सकते हैं।

    • केवल ड्रॉप कैप के लिए (पूरे अनुच्छेद के लिए नहीं) एक अलग फ़ॉन्ट शैली, आकार या रंग का उपयोग करें : ड्रॉप कैप चुनें, फिर “फ़ॉर्मैट करें” बटन पर टैप करें और अपने विकल्प चुनें।

ड्रॉप कैप को हटाने के लिए, अनुच्छेद में सम्मिलन बिंदु रखें, “फ़ॉर्मैट करें” बटन पर टैप करें, फिर टेक्स्ट मेनू के एकदम नीचे “ड्रॉप कैप” सेटिंग को बंद करें।

Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.
उपयोगी?
वर्ण सीमा: 250
अधिकतम वर्ण सीमा 250 है।
आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्‍यवाद.
Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.