iPad पर Numbers स्प्रेडशीट को मूव करें

आप स्प्रेडशीट को दूसरे स्थान पर मूव कर सकते हैं, जैसे किसी दूसरे फ़ोल्डर में या सर्वर पर अथवा iCloud से अपने iPhone या iPad पर और इसके विपरीट तरीक़े में भी।

  1. Numbers खोलें और यदि स्प्रेडशीट पहले से खुली है, तो दस्तावेज़ प्रबंधक में अपनी सभी स्प्रेडशीट देखने के लिए शीर्ष-बाएँ कोने में “वापस” बटन पर टैप करें।

  2. शीर्ष-दाएँ कोने में “चुनें” पर टैप करें, फिर उस स्प्रेडशीट पर टैप करें जिसे आप मूव करना चाहते हैं (एक चेकमार्क दिखाई देगा)।

    यदि आपको वह स्प्रेडशीट दिखाई नहीं देती है जिसे आप मूव करना चाहते हैं, तो उसे ढूँढने की कोशिश करें। iPad पर Numbers में स्प्रेडशीट ढूँढें देखें।

  3. स्क्रीन के सबसे निचले हिस्से पर “मूव करें” पर टैप करें, फिर उस फ़ोल्डर या जगह पर टैप करें, जहाँ आप स्प्रेडशीट मूव करना चाहते हैं।

  4. सबसे ऊपरी-दाएँ कोने में “मूव करें” पर टैप करें।

यदि आप जो स्प्रेडशीट मूव करना चाहते हैं, वह खुली हो, तो आप टूलबार में क्रिया मेनू बटन पर भी टैप कर सकते हैं और “मूव करें” पर टैप कर सकते हैं, फिर एक नया स्थान चुन सकते हैं।

यदि आप शेयर किए गए स्प्रेडशीट के ओनर हैं और आप iOS या macOS के किसी पुराने संस्करण वाले डिवाइस पर iCloud Drive का उपयोग कर रहे हैं, तो स्प्रेडशीट को दूसरे स्थान पर मूव करने से लिंक टूट सकती है और स्प्रेडशीट सहभागियों के लिए अनुपलब्ध हो सकता है।

नुस्ख़ा : स्प्रेडशीट को निकट के किसी फ़ोल्डर में (दस्तावेज़ प्रबंधक में समान स्थान पर) मूव करने के लिए स्प्रेडशीट को टच और होल्ड करें, और जब वह ऊपर उठती दिखाई दे, तो उसे फ़ोल्डर में ड्रैग करें।

Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.
उपयोगी?
वर्ण सीमा: 250
अधिकतम वर्ण सीमा 250 है।
आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्‍यवाद.
Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.