इस कंट्रोल को संशोधित करने से यह पृष्ठ पुनः लोड हो जाएगा

Mac पर संगीत के लिए iTunes Remote ऐप सेट करें

आप अपने Mac और अन्य कंप्यूटर पर उपलब्ध मीडिया लाइब्रेरी को नियंत्रित करने के लिए अपने iPhone, iPad या iPod touch पर iTunes Remote ऐप का उपयोग कर सकते हैं।

iTunes Remote को अपनी मीडिया लाइब्रेरी के साथ पेयर करें

iTunes Remote का उपयोग करने से पहले, आपको इसे उस मीडिया लाइब्रेरी (या लाइब्रेरी) से पेयर करना होगा, जिसे आप नियंत्रित करना चाहते हैं। आपके डिवाइस और कंप्यूटर एक ही वायरलेस नेटवर्क पर होने चाहिए और समान Apple खाते से साइन इन होने चाहिए

  1. अपने iPhone या iPad पर रिमोट ऐप पर जाएँ।

    आप अपने iPhone या iPad में App Store से iTunes Remote ऐप मुफ़्त में डाउनलोड कर सकते हैं।

  2. इनमें से कोई एक कार्य करें :

    • यदि आप iTunes Remote का उपयोग पहली बार कर रहे हैं : मैनुअली कनेक्ट करें पर टैप करें।

    • यदि आप iTunes Remote का उपयोग पहली बार नहीं कर रहे हैं : सेटिंग्ज़ पर टैप करें, फिर “मीडिया लाइब्रेरी जोड़ें” पर टैप करें।

    4-अंक का कोड दिखाई पड़ता है।

  3. अपने Mac पर संगीत ऐप पर जाएँ।

    मेरे लिए संगीत खोलें

  4. साइडबार में डिवाइस के नीचे रिमोट बटन पर क्लिक करें, फिर 4 अंकों का कोड दर्ज करें।

    संगीत आपके कंप्यूटर पर मौजूद लाइब्रेरी को आपके डिवाइस के iTunes Remote ऐप से पेयर करता है।

iTunes Remote को अपने होम शेयरिंग नेटवर्क से पेयर करें

यदि आपका होम शेयरिंग चालू है, तो आप iTunes Remote ऐप को अपने होम शेयरिंग नेटवर्क पर किसी भी मीडिया लाइब्रेरी के साथ ऑटोमैटिकली पेयर करने के लिए सेट कर सकते हैं।

  1. अपने iPhone या iPad पर रिमोट ऐप पर जाएँ।

  2. इनमें से कोई एक कार्य करें :

    • यदि आप iTunes Remote का उपयोग पहली बार कर रहे हैं : होम शेयरिंग का उपयोग करें पर टैप करें।

    • यदि आप iTunes Remote का उपयोग पहली बार नहीं कर रहे हैं : सेटिंग पर टैप करें, फिर होम शेयरिंग चालू करें।

  3. अपने Apple खाते में साइन इन करें

अपनी मीडिया लाइब्रेरी से सभी डिवाइस को डिसकनेक्ट (या अनपेयर) करने के लिए एडवांस सेटिंग्ज़ में “सभी रिमोट भूल जाएँ” पर क्लिक करें।

रिमोट ऐप Apple Watch पर भी उपलब्ध है। Mac या PC पर संगीत नियंत्रित करने के लिए Apple Watch का उपयोग करें देखें।

Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.
उपयोगी?
वर्ण सीमा: 250
अधिकतम वर्ण सीमा 250 है।
आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्‍यवाद.
Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.