इस कंट्रोल को संशोधित करने से यह पृष्ठ पुनः लोड हो जाएगा

Mac पर संगीत में गीतों को शफ़ल करें या दोबारा चलाएँ

आप अपनी लाइब्रेरी के सभी गीतों और ऐल्बम को शफ़ल कर सकते हैं या केवल प्लेलिस्ट या ऐल्बम को शफ़ल कर सकते हैं। आप व्यक्तिगत गीतों, प्लेलिस्ट या ऐल्बम को दोहरा भी सकते हैं।

Apple Music का सबसे निचला भाग, जिसमें कोई गीत चल रहा है। प्लेबैक नियंत्रण एकदम बाईं ओर है। शफ़ल बटन प्लेबैक कंट्रोल की बाईं ओर तथा दोबारा चलाएँ बटन नियंत्रण की दाईं ओर होता है। गीत के अलग-अलग भाग में जाने के लिए प्लेहेड को ड्रैग करें।

मेरे लिए संगीत खोलें

या बिना Siri को इस्तेमाल किए :

  1. अपने Mac पर संगीत ऐप पर जाएँ।

  2. अपनी लाइब्रेरी से संगीत चलाएँ, Apple Music से या CD से।

    नोट : शफ़ल या दोहराएँ का उपयोग करने से पहले किसी गीत को चलाना होगा।

  3. इनमें से कोई एक कार्य करें :

    • शफ़ल चालू करें : प्लेबैक नियंत्रण में शफ़ल करें बटन पर क्लिक करें।

      जब शफ़ल चालू होता है, तो बटन का रंग बदल जाता है और संगीत रैंडम तरीक़े से चलता है।

    • ऐल्बम या ग्रुपिंग को शफ़ल करें: नियंत्रण > शफ़ल करें > ऐल्बम (या ग्रुपिंग) चुनें। संगीत गीतों को उसी क्रम में चलाता है जिस क्रम में वे ऐल्बम या समूह में प्रकट होते हैं और फिर क्रमरहित रूप से दूसरा ऐल्बम या समूह चुनता है।

    • किसी ऐल्बम में गीत शफ़ल करें: अपनी लाइब्रेरी में किसी भी ऐल्बम पर पॉइंटर को मूव करें, अधिक बटन पर क्लिक करें, फिर शफ़ल (ऐल्बम का नाम) चुनें।

    • सभी गीतों को मौजूदा दृश्य में दोहराएँ (जैसे, एक प्लेलिस्ट) : दोहराएँ बटन पर क्लिक करें। बटन जब रंग बदलता है, तो दोहराएँ चालू होता है।

    • वर्तमान में चल रहा गीत दोहराएँ : नंबर 1 दिखाई देने तक दोहराएँ बटन क्लिक करें।

    • दोहराना बंद करें : दोहराएँ बटन चुनें जब तक कि बटन ग्रे रंग का नहीं हो जाता है।

नुस्ख़ा : किसी ऐल्बम या प्लेलिस्ट में गीतों को तेज़ी से शफ़ल करने के लिए, ऐल्बम या प्लेलिस्ट चुनें, फिर शफ़ल शफ़ल करें बटन पर क्लिक करें।

Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.
उपयोगी?
वर्ण सीमा: 250
अधिकतम वर्ण सीमा 250 है।
आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्‍यवाद.
Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.