इस कंट्रोल को संशोधित करने से यह पृष्ठ पुनः लोड हो जाएगा

Mac पर सूचना सेटिंग्ज़ बदलें

आप बदल सकते हैं कि सूचनाएँ कब प्रदर्शित हों और अलग-अलग ऐप्स के लिए सूचना सेटिंग्ज़ बदल सकते हैं।

आप लंबी या स्टैक की गई सूचनाओं को संक्षेप में प्रस्तुत करने के लिए Apple Intelligence* का इस्तेमाल कर सकते हैं, जिससे उन्हें एक नज़र में समझना आसान हो जाता है। Apple Intelligence के साथ सूचनाएँ सारांशित करें और व्यवधान कम करें देखें।

सूचनाएँ प्रदर्शित होने का समय बदलें

आप चुन सकते हैं कि डिस्प्ले के स्लीप मोड में होने, लॉक होने, मिरर या शेयर किए जाने पर सूचनाओं की अनुमति दी जाए या नहीं। यदि सूचनाएँ बंद की गई हैं, तो अन्य व्यक्ति उस समय आपके कंप्यूटर पर सूचनाएँ नहीं देख सकते हैं जब उदाहरण के लिए आप Keynote प्रस्तुतीकरण दे रहे होते हैं या अपने कंप्यूटर से दूर होते हैं।

  1. अपने Mac पर सिस्टम सेटिंग ऐप पर जाएँ।

  2. साडइबार में सूचनाएँ पर क्लिक करें। (आपको नीचे स्क्रोल करना होगा।)

    मेरे लिए सूचना सेटिंग्ज़ खोलें

  3. सूचना केंद्र पर जाएँ, फिर इनमें से कोई एक काम करें :

    • चुनें कि प्रीव्यू कब दिखाए जाएँ : “प्रीव्यू दिखाएँ” पॉप-अप मेनू पर क्लिक करें, फिर “हमेशा”, “अनलॉक होने पर” या “कभी नहीं” चुनें।

    • चुनें कि क्या डिस्प्ले स्लीप मोड में होने पर सूचनाओं को अनुमति दी जाए या नहीं : “जब डिस्प्ले स्लीप मोड में हो” को चालू या बंद करें।

    • चुनें कि क्या स्क्रीन लॉक होने पर सूचनाओं की अनुमति दी जाए या नहीं : “जब स्क्रीन लॉक हो” को चालू या बंद करें।

    • चुनें कि क्या डिस्प्ले मिरर या शेयर करते समय सूचनाओं को अनुमति दी जाए या नहीं : “सूचनाएँ बंद करें” या “सूचनाओं को अनुमति दें” चुनें।

    • यह चुनें कि सूचनाओं को संक्षिप्त करना है या नहीं : “सूचनाएँ संक्षिप्त करें” को चालू या बंद करें। यह विकल्प Apple Intelligence* चालू करने पर दिखाई देता है। Apple Intelligence के साथ सूचनाएँ सारांशित करें और व्यवधान कम करें देखें।

ऐप्स के लिए सूचना सेटिंग्ज़ बदलें

आप प्रत्येक ऐप के लिए सूचना सेटिंग्ज़ बदल सकते हैं। अपने Mac पर प्रत्येक ऐप के लिए आप सूचनाएँ चालू या बंद कर सकते हैं, सूचना शैली आदि सेट कर सकते हैं।

  1. अपने Mac पर सिस्टम सेटिंग ऐप पर जाएँ।

  2. साडइबार में सूचनाएँ पर क्लिक करें। (आपको नीचे स्क्रोल करना होगा।)

    मेरे लिए सूचना सेटिंग्ज़ खोलें

  3. “ऐप्लिकेशन सूचनाएँ” पर जाएँ, फिर उस ऐप पर क्लिक करें जिसके लिए आप सूचना सेटिंग्ज़ बदलना चाहते हैं।

  4. “सूचनाओं को अनुमति दें” चालू या बंद करें।

  5. अगर आपने सूचनाएँ चालू की हैं, तो सूचना शैली चुनें, फिर अपने मनचाहे अतिरिक्त विकल्प सेट करें।

    विकल्पों के बारे में ज़्यादा जानने के लिए, विंडो के नीचे सहायता बटन पर क्लिक करें।

*Apple Intelligence इन भाषाओं के समर्थन के साथ बीटा में उपलब्ध है : अंग्रेज़ी, डैनिश, डच, फ़्रेंच, जर्मन, इतालवी, नॉर्वेजियन, पुर्तगाली, स्पेनी, स्वीडिश, तुर्की, चीनी (सरलीकृत), चीनी (पारंपरिक), जापानी, कोरियाई और वियतनामी। हो सकता है कि कुछ फ़ीचर सभी भाषाओं या क्षेत्रों में उपलब्ध न हों। भाषा और फ़ीचर उपलब्धता और सिस्टम आवश्यकताओं के बारे में अधिक जानकारी के लिए Apple सहायता आलेख Apple Intelligence कैसे प्राप्त करें देखें।
Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.
उपयोगी?
वर्ण सीमा: 250
अधिकतम वर्ण सीमा 250 है।
आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्‍यवाद.
Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.