इस कंट्रोल को संशोधित करने से यह पृष्ठ पुनः लोड हो जाएगा

Mac पर अपने लिए स्क्रीन टाइम सेटअप करें

अपने Mac पर, स्क्रीन टाइम चालू करके जानें कि आप अपने Mac और अन्य डिवाइस पर समय कैसे बिताते हैं। स्क्रीन टाइम चालू होने पर, आप ऐसी रिपोर्ट देख सकते हैं जो दिखाती हैं कि ऐप उपयोग, आपको मिलने वाली सूचनाओं की संख्या और आपके द्वारा डिवाइस का उपयोग कितनी बार हुआ है।

स्क्रीन टाइम सेटिंग्ज़ जिसमें परिवार का सदस्य पॉप-अप मेनू से किसी वयस्क को चुना गया है।
  1. अपने Mac पर सिस्टम सेटिंग ऐप पर जाएँ।

  2. साइडबार में स्क्रीन टाइम पर क्लिक करें। (आपको नीचे स्क्रोल करना पड़ सकता है।)

    मेरे लिए स्क्रीन टाइम सेटिंग्ज़ खोलें

  3. यदि आप किसी फ़ैमिली शेयरिंग समूह में माता-पिता/अभिभावक हैं, तो “परिवार का सदस्य” पॉप-अप मेनू पर क्लिक करें, फिर स्वयं को चुनें।

  4. ऐप और वेबसाइट ऐक्टिविटी पर क्लिक करें, फिेर ऐप और वेबसाइट ऐक्टिविटी चालू करें।

  5. “वापस जाएँ” बटन पर क्लिक करें, नीचे स्क्रोल करें, फिर निम्नलिखित विकल्पों में से कोई एक चुनें :

    • सभी डिवाइस पर शेयर करें : यदि आप चाहते हैं कि स्क्रीन टाइम रिपोर्ट में समान Apple खाते से साइन इन किए गए अन्य डिवाइस पर बिताया गया समय शामिल हो, तो यह विकल्प चुनें।

    • स्क्रीन टाइम सेटिंग्ज़ लॉक करें : स्क्रीन टाइम सेटिंग्ज़ का ऐक्सेस करने के लिए पासकोड ज़रूरी होता है, इसलिए यह विकल्प चालू करें और सीमाएँ समाप्त होने पर अतिरिक्त समय की अनुमति दें।

      नोट : यदि परिवार के सदस्य के पास ऐडमिनिस्ट्रेटर खाता है, तो आपको उसे मानक खाते में बदलने का संकेत दिया जाता है। यूज़र या समूह जोड़ें देखें।

  6. आप स्क्रीन टाइम सेटिंग्ज़ में निम्नलिखित में से कोई काम कर सकते हैं :

Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.
उपयोगी?
वर्ण सीमा: 250
अधिकतम वर्ण सीमा 250 है।
आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्‍यवाद.
Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.