अपने सभी डिवाइस पर Keynote के लिए iCloud सेट अप करें

आप अपने iPhone, iPad और Mac और iCloud.com पर Keynote के साथ iCloud का उपयोग कर सकते हैं। आप iCloud के साथ क्या-क्या कर सकते हैं, इसके अवलोकन के लिए, Keynote प्रस्तुतीकरण पर सहयोग करें और उन्हें iCloud के साथ अप-टू-डेट रखें देखें।

नोट : सुनिश्चित करें कि आपने हर डिवाइस पर एक ही Apple खाते से साइन इन किया हुआ है। यदि आपने किसी डिवाइस पर अपने Apple खाते से साइन इन नहीं किया है या डिवाइस में iCloud Drive और Keynote फ़ीचर बंद हैं, तो आप डिवाइस पर iCloud में संग्रहित किए गए अपने प्रस्तुतीकरण ऐक्सेस नहीं कर पाएँगे।

अपने iPhone या iPad पर Keynote के लिए iCloud सेट अप करें

  1. अपने iPhone या iPad पर, सेटिंग्ज़ > [आपका नाम] > iCloud पर जाएँ।

  2. सुनिश्चित करें कि iCloud Drive चालू है। यदि ऐसा नहीं है, तो Drive (या iCloud Drive) पर टैप करें, फिर इस “[डिवाइस] को सिंक करें” चालू करें।

  3. “सभी देखें” (या “सभी दिखाएँ”) पर टैप करें, फिर Keynote को चालू करें।

  4. iCloud में संग्रहित Keynote प्रस्तुतीकरण देखने के लिए, फ़ाइलें ऐप खोलें, स्थान के नीचे iCloud Drive पर टैप करें, फिर Keynote फ़ोल्डर या Keynote प्रस्तुतीकरण वाले किसी अन्य फ़ोल्डर पर जाएँ।

अपने iPhone या iPad पर Keynote और iCloud का उपयोग करने के तरीके के बारे में अधिक जानकारी के लिए, निम्न में से कोई भी देखें :

अपने Mac पर iCloud के लिए Keynote सेट अप करें

  1. अपने Mac पर, Apple मेन्यू  > सिस्टम सेटिंग्ज़ को चुनें, साइडबार के सबसे ऊपर अपने नाम पर क्लिक करें।

    अगर आपको अपना नाम दिखाई नहीं देता है, तो “साइन इन करें” पर क्लिक करें, अपना Apple खाता ईमेल पता या फ़ोन नंबर दर्ज करें, फिर अपना पासवर्ड दर्ज करें।

  2. iCloud पर क्लिक करें, Drive (या iCloud Drive) पर क्लिक करें, फिर निम्न में से कोई एक काम करें :

    • macOS 13.3 या बाद के संस्करण : “इस Mac को सिंक करें” को चालू करें। 'iCloud Drive से सिंक हो रहे ऐप्स' पर क्लिक करें, फिर Keynote को चालू करें।

    • macOS 13 से लेकर 13.2 : “चालू करें” पर क्लिक करें। विकल्प बटन पर क्लिक करें, फिर Keynote चुनें।

  3. iCloud में संग्रहित Keynote प्रस्तुतीकरण देखने के लिए, Finder खोलें, साइडबार में iCloud Drive पर क्लिक करें, फिर Keynote फ़ोल्डर या Keynote प्रस्तुतीकरण वाले किसी अन्य फ़ोल्डर पर जाएँ।

अपने Mac पर Keynote और iCloud का उपयोग करने के तरीके के बारे में अधिक जानकारी के लिए, Mac के लिए Keynote यूज़र गाइड में Mac पर Keynote के साथ iCloud Drive का उपयोग करें या Mac पर Keynote में शेयर किए गए प्रस्तुतीकरण पर सहयोग करें देखें।

iCloud.com पर Keynote का उपयोग करें

आप कंप्यूटर पर वेब ब्राउज़र में Keynote प्रस्तुतीकरण को संपादित और सहयोग कर सकते हैं।

icloud.com/keynote पर जाएँ और अपने Apple खाते में साइन इन करें।

अपने कंप्यूटर पर iCloud.com पर Keynote का उपयोग करने के तरीके के बारे में अधिक जानकारी के लिए, iCloud के लिए Keynote यूज़र गाइड देखें।

नोट : आप फ़ोन या टैबलेट पर Keynote प्रस्तुतीकरण देखने के लिए iCloud Drive का उपयोग कर सकते हैं।

Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.
उपयोगी?
वर्ण सीमा: 250
अधिकतम वर्ण सीमा 250 है।
आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्‍यवाद.
Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.