अपने संपर्कों को iCloud के साथ अप-टू-डेट रखें

iCloud के साथ, आपके संपर्क आपके सभी डिवाइस पर अप-टू-डेट रहते हैं। आप iCloud में संग्रहित संपर्कों का उपयोग यह प्रबंधित करने के लिए भी कर सकते हैं कि आपके बच्चे अपने Apple डिवाइस पर किसके साथ संचार करते हैं।

अपने सभी डिवाइस पर समान संपर्क का ऐक्‍सेस करें

जब आप संपर्क के लिए iCloud सेटअप करते हैं, तब आपके संपर्क क्लाउड में संग्रहित हो जाते हैं, जिससे आपके डिवाइस पर जगह ख़ाली हो जाती है। आप उन्हें अपने iPhone, iPad, Mac और Windows डिवाइस के साथ-साथ उस हर डिवाइस पर देख सकते हैं जिसे iCloud और संपर्क के लिए सेटअप गया है। आप अपने iCloud संपर्कों को iCloud.com पर वेब ब्राउज़र में भी ऐक्सेस कर सकते हैं।

चूँकि आपके संपर्क cloud में हैं, आपके द्वारा डिवाइस पर किए गए बदलाव—जैसे संपर्क जोड़ना, फ़ोन नंबर अपडेट करना या ईमेल पता डिलीट करना—आपके सभी डिवाइस पर ऑटोमैटिकली दिखाई देते हैं। आप अपनी संपर्कों का सबसे अप-टू-डेट संस्करण देखते हैं, चाहे आप उन्हें कहीं भी ऐक्सेस करें।

अपने सभी डिवाइस पर संपर्क रीस्‍टोर करें

iCloud में संग्रहित संपर्क ऑटोमैटिकली संग्रहित किए जाते हैं। जरूरत पड़ने पर आप अपने सभी डिवाइस पर अपने संपर्कों के संग्रहित संस्करण को रीस्‍टोर करने के लिए iCloud.com का उपयोग कर सकते हैं।

“संचार सीमा” निर्धारित करने के लिए iCloud संपर्कों का उपयोग करें

यदि आप फ़ैमिली शेयरिंग समूह का हिस्सा हैं, तो आप “स्क्रीन टाइम” का उपयोग करके बच्चों के लिए “संचार सीमाएँ” निर्धारित कर सकते हैं। आप अपने बच्चे के लिए iCloud में संग्रहित संपर्कों को प्रबंधित कर सकते हैं और उनका उपयोग यह चुनने के लिए कर सकते हैं कि आपके बच्चे को स्क्रीन टाइम और डाउनटाइम के दौरान फ़ोन, फेसटाइम या संदेशों का उपयोग करके किसके साथ संचार करने की अनुमति है।

Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.
उपयोगी?
वर्ण सीमा: 250
अधिकतम वर्ण सीमा 250 है।
आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्‍यवाद.
Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.