इस कंट्रोल को संशोधित करने से यह पृष्ठ पुनः लोड हो जाएगा

Mac पर AirPort यूटिलिटी में स्टैटिक IP पता उपयोग कर इंटरनेट से कनेक्ट करें

जब आप नया बेस स्टेशन तैयार करने या किसी मौजूदा नेटवर्क को फैलाने के लिए AirPort यूटिलिटी सेटअप सहायक का उपयोग करते हैं, तो यह आपके नेटवर्क के लिए ऑटोमैटिकली सर्वोत्तम सेटिंग्ज़ कॉन्फ़िगर करता है। इस बात की सलाह दी जाती है कि आप अपने बेस स्टेशन की सेटिंग्ज़ मैनुअली केवल तभी कॉन्फ़िगर करें यदि आपके ISP या नेटवर्क ऐडमिनिस्ट्रेटर द्वारा ऐसा करने के लिए कहा जाए।

अगर आपके ISP ने आपके खाते के साथ एक IP पता प्रदान किया है और साथ ही अन्य सूचना प्रदान की है जैसे सबनेट मास्क और राउटर पता, तो आप अपने बेस स्टेशन को स्टैटिक IP पते की मदद से इंटरनेट से कनेक्ट होने के लिए मैनुअली कॉन्फ़िगर कर सकते हैं।

  1. अपने Mac पर AirPort यूटिलिटी ऐप खोलें, जो कि ऐप्लिकेशन फ़ोल्डर के यूटिलिटी फ़ोल्डर में स्थित होता है।

    मेरे लिए AirPort यूटिलिटी खोलें

  2. ग्राफ़िकल अवलोकन में, उस बेस स्टेशन का चयन करें जिसे आप कॉन्फ़िगर करना चाहते हैं, फिर संपादित करें पर क्लिक करें। आपको बेस स्टेशन के लिए पासवर्ड डालना पड़ सकता है।

  3. इंटरनेट पर क्लिक करें, “इसकी मदद से कनेक्ट करें” पॉप-अप मेनू पर क्लिक करें, फिर स्टैटिक चुनें।

  4. अपने ISP से ये सूचना दर्ज करें :

    • IPv4 पता

    • सबनेट मास्क

    • राउटर पता

    • कम से कम एक DNS या IPv6 DNS सर्वर पता

    महत्वपूर्ण : डोमेन नाम फ़ील्ड में बदलाव न करें यदि आपके ISP या नेटवर्क ऐडमिनिस्टेटर द्वारा ऐसा करने के लिए न कहा जाए।

  5. अपनी सेटिंग्ज़ सहेजने के लिए अपडेट करें।

Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.
उपयोगी?
वर्ण सीमा: 250
अधिकतम वर्ण सीमा 250 है।
आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्‍यवाद.
Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.