इस कंट्रोल को संशोधित करने से यह पृष्ठ पुनः लोड हो जाएगा

Mac पर AirPort यूटिलिटी का उपयोग कर नया बेस स्टेशन सेटअप करें

आप अपने Mac, iPhone, iPad या iPod touch पर AirPort यूटिलिटी का उपयोग करके नया बेस स्टेशन सेटअप कर सकते हैं।

बेस स्टेशन को अपने मॉडेम से कनेक्ट करें

  1. पॉवर कॉर्ड को अपने बेस स्टेशन पर पॉवर पोर्ट से कनेक्ट करें, फिर पॉवर कॉर्ड को वाल आउटलेट में लगाएँ।

  2. इथरनेट केबल को अपने बेस स्टेशन पर WAN पोर्ट से कनेक्ट करें, फिर इसे अपने DSL या केबल मॉडम में लगाएँ।

    नोट : यदि आप मॉडम का उपयोग नहीं करते हैं या दूसरे तरीक़े से कनेक्ट करते हैं, तो अपने ISP से कनेक्शन निर्देश प्राप्त करें।

बेस स्टेशन चुनें

  1. अपने Mac पर, मेनू बार में वाई-फ़ाई आइकॉन पर क्लिक करें, फिर “नया AirPort बेस स्टेशन” के अंतर्गत सूचीबद्ध बेस स्टेशन चुनें।

  2. स्क्रीन पर दिए गए निर्देशों का पालन करें।

    सेटअप सहायक ऑटोमैटिकली आपके नेटवर्क के आधार पर सेटिंग्ज़ चुनता है।

    यदि आप अलग सेटिंग्ज़ की मदद से अपना नेटवर्क सेट अप करना चाहते हैं, तो “अन्य विकल्प” पर क्लिक करें।

अपना iPhone, iPad या iPod touch की मदद से बेस स्टेशन सेटअप करें

  1. iPhone, iPad या iPod touch के लिए AirPort यूटिलिटी डाउनलोड करें

  2. अपने iPhone, iPad या iPod touch पर, सेटिंग > वाई-फ़ाई पर जाएँ, फिर अपने बेस स्टेशन (जैसे “AirPort Extreme 0affff”) पर टैप करें जो “नया AirPort बेस स्टेशन सेटअप करें” के अंतर्गत सूचीबद्ध है।

  3. स्क्रीन पर दिए गए निर्देशों का पालन करें।

    सेटअप सहायक ऑटोमैटिकली आपके नेटवर्क के आधार पर सेटिंग्ज़ चुनता है।

  4. यदि आप अलग सेटिंग्ज़ की मदद से अपना नेटवर्क सेट अप करना चाहते हैं, तो “अन्य विकल्प” पर टैप करें।

अगर आपके पास किसी ISP से कॉन्फ़िगरेशन निर्देश हैं या आप अपने इंटरनेट और वाई-फ़ाई कनेक्शन को स्वयं कॉन्फ़िगर करना चाहते हैं, तो आप DHCP, स्थिर IP पता या PPPoE का उपयोग करके इंटरनेट से कनेक्ट कर सकते हैं।

सेटअप प्रोसेस पूरी करने के बाद, अपना नेटवर्क कॉन्फ़िगर करने के लिए आपके पास अतिरिक्त विकल्प होते हैं। उदाहरण के लिए, आप :

Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.
उपयोगी?
वर्ण सीमा: 250
अधिकतम वर्ण सीमा 250 है।
आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्‍यवाद.
Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.