इस कंट्रोल को संशोधित करने से यह पृष्ठ पुनः लोड हो जाएगा

Apple Watch पर FaceTime ऑडियो कॉल करें और प्राप्त करें

आप सीधे अपनी Apple Watch के संदेश ऐप से FaceTime ऑडियो कॉल कर सकते हैं।

संदेश बातचीत से FaceTime ऑडियो कॉल शुरू करें

  1. अपनी Apple Watch के संदेश ऐप पर जाएँ।

  2. बातचीत में, प्राप्तकर्ता की प्रोफ़ाइल तस्वीर पर टैप करें, “कॉल करें” बटन पर टैप करें, फिर कॉल करने के लिए FaceTime ऑडियो पर टैप करें।

  3. अतिरिक्त लोगों को कॉल में आमंत्रित करने के लिए निम्नलिखित में से एक कार्य करें :

    • “अधिक विकल्प” बटन पर टैप करें, फिर “लोग जोड़ें” पर टैप करें।

    • “2 लोग सक्रिय” पर टैप करें, स्क्रीन पर सबसे नीचे मौजूद “जोड़ें” बटन पर टैप करें, फिर संपर्क चुनें।

FaceTime ऑडियो कॉल प्राप्त करें

अपनी Apple Watch पर FaceTime ऑडियो कॉल प्राप्त करते समय आपके पास निम्नलिखित विकल्प हैं :

  • कॉल का जवाब दें : “जवाब दें” बटन पर टैप करें।

  • कॉल अस्वीकार करें : “कॉल समाप्त करें” बटन पर टैप करें।

  • टेक्स्ट के साथ जवाब दें : “अधिक विकल्प” बटन पर टैप करें, फिर किसी जवाब पर टैप करें। या कस्टम पर टैप करें, “संदेश भेजें” पर टैप करें, जवाब दर्ज करें, फिर “भेजें” पर टैप करें।

  • कॉल का जवाब देने के बाद उसमें अन्य व्यक्ति को जोड़ें : “2 लोग सक्रिय” पर टैप करें, “जोड़ें” बटन पर टैप करें, फिर संपर्क चुनें, या “लोग जोड़ें” पर टैप करें, फिर संपर्क चुनें।

  • रिकॉर्ड किया गया वीडियो संदेश देखें : अगर आप FaceTime कॉल का जवाब नहीं देते हैं, तो कॉलर वीडियो संदेश रिकॉर्ड करके आपको भेज सकता है। उसे देखने के लिए बस सूचना आने पर उस पर टैप करें, या बाद में संदेश में बातचीत खोलें, फिर वीडियो पर टैप करें।

Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.
उपयोगी?
वर्ण सीमा: 250
अधिकतम वर्ण सीमा 250 है।
आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्‍यवाद.
Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.