इस कंट्रोल को संशोधित करने से यह पृष्ठ पुनः लोड हो जाएगा

Mac पर सूचना केंद्र में नेविगेट करने के लिए VoiceOver का उपयोग करें

छूटी हुईं सूचनाएँ प्राप्त करने के लिए सूचना केंद्र का उपयोग करें और सीधे डेस्कटॉप से अपॉइंटमेंट, जन्मदिन, मौसम, शीर्ष हेडलाइन इत्यादि देखने के लिए विजेट का उपयोग करें।

नोट : VO VoiceOver संशोधक को दर्शाता है। VoiceOver संशोधक का उपयोग करें देखें।

सूचना केंद्र खोलें और बंद करें

  • VO-O दबाएँ।

आप कीबोर्ड सेटिंग्ज़ में सूचना केंद्र खोलने के लिए अपने ख़ुद के कीबोर्ड शॉर्टकट बना सकते हैं। macOS कीबोर्ड शॉर्टकट का उपयोग करें देखें।

सूचना केंद्र में सूचनाओं पर नैविगेट करें

सूचना केंद्र के शीर्ष पर लंबित सूचनाएँ स्थित होती हैं। जब सूचना VoiceOver कर्सर में होती है, तो VoiceOver स्नूज़ करें, जवाब दें, मुझे कल रिमाइंड करें या बंद करें जैसी उपलब्ध क्रियाओं की घोषणा करता है, जिन्हें आप पूरा करना चाहते हैं।

  1. किसी सूचना का क्रिया मेनू खोलने के लिए, VO-कमांड-स्पेस बार दबाएँ।

  2. VO-नीचे तीर या VO-ऊपर तीर दबाकर क्रियाओं की सूची में जब तक अपनी मनचाही क्रिया सुनाई न दे तब तक नैविगेट करें।

  3. कोई क्रिया चुनने के लिए, VO-स्पेस बार दबाएँ।

सूचना केंद्र में विजेट पर नैविगेट करें

  • विजेट ग्रिड में विजेट के बीच मूव करने के लिए विजेट ग्रिड के साथ इंटरऐक्ट करने हेतु VO-शिफ़्ट-निचला तीर दबाएँ, फिर VO और एक तीर की दबाएँ।

  • कोई विजेट पढ़ने के लिए विजेट से इंटरऐक्ट करना शुरू करें और इसके लिए VO-शिफ़्ट-निचला तीर दबाएँ, फिर विजेट में नैविगेट करने के लिए VO और एक तीर की दबाएँ। पूर्ण होने पर, विजेट के साथ इंटरऐक्ट करने से रोकने के लिए VO-शिफ़्ट-ऊपर तीर दबाएँ।

Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.
उपयोगी?
वर्ण सीमा: 250
अधिकतम वर्ण सीमा 250 है।
आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्‍यवाद.
Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.