इस कंट्रोल को संशोधित करने से यह पृष्ठ पुनः लोड हो जाएगा

Mac पर वॉइस मेमो ट्रांसक्रिप्शन देखें

macOS 15 या बाद के संस्करण और Apple silicon वाले Mac पर, आपकी ऑडियो रिकॉर्डिंग में मौजूद बोली की पहचान की जा सकती है और इसे वॉइस मेमो में टेक्स्ट में ट्रांसक्राइब किया जा सकता है। आप रिकॉर्ड करते समय या बाद में ट्रांसक्रिप्शन देख सकते हैं।

नोट : ऑडियो ट्रांसक्रिप्शन सभी देशों या क्षेत्रों में उपलब्ध नहीं है।

यदि आप macOS 14 या उससे पहले के संस्करण में बनाई गई रिकॉर्डिंग या किसी ऐसे डिवाइस पर बनाई गई रिकॉर्डिंग खोलते हैं जो ट्रांसक्रिप्शन का समर्थन नहीं करता है, तो वॉइस मेमो रिकॉर्डिंग को ऑटोमैटिकली ट्रांसक्राइब कर देता है, यदि उसमें रिकॉर्ड की गई आवाज़ शामिल है।

मेरे लिए वॉइस मेमो खोलें

रिकॉर्डिंग के दौरान ट्रांसक्रिप्शन देखें

  1. अपने Mac पर वॉइस मेमो ऐप पर जाएँ।

  2. रिकॉर्डिंग शुरू करने के लिए “रिकॉर्ड करें” बटन पर क्लिक करें।

  3. ट्रांसक्रिप्शन को लाइव देखने के लिए ट्रांसक्रिप्शन बटन पर क्लिक करें।

    विंडो के सबसे ऊपर वेवफ़ॉर्म अस्थायी रूप से ग़ायब हो जाता है और ट्रांसक्रिप्शन हाइलाइट किए गए मौजूदा शब्द से प्रदर्शित होता है। वेवफ़ॉर्म पर लौटने के लिए ट्रांसक्रिप्शन बटन पर फिर से क्लिक करें।

  4. रिकॉर्डिंग पॉज़ करने के लिए पर क्लिक करें; जारी रखने के लिए “जारी रखें” पर क्लिक करें।

  5. रिकॉर्डिंग सहेजने के लिए, पूर्ण पर क्लिक करें।

रिकॉर्डिंग के बाद ट्रांसक्राइब किया गया टेक्स्ट देखें और कॉपी करें

  1. अपने Mac पर वॉइस मेमो ऐप पर जाएँ।

  2. ट्रांसक्रिप्ट के साथ वाली उस रिकॉर्डिंग पर क्लिक करें, जिसे आप देखना चाहते हैं।

  3. ट्रांसक्रिप्ट देखने के लिए ट्रांसक्रिप्शन बटन पर क्लिक करें।

  4. वह टेक्स्ट चुनें जिसे आप कॉपी करना चाहते हैं, उस पर कंट्रोल-क्लिक करें, फिर “कॉपी करें” चुनें।

    आप अन्य दस्तावेज़—उदाहरण के लिए, कोई मेल संदेश या टेक्स्ट फ़ाइल, खोल सकते हैं— और इसमें टेक्स्ट को पेस्ट कर सकते हैं।

Apple Intelligence* की मदद से, आप एक क्लिक से ट्रांसक्रिप्ट का सारांश प्रस्तुत करने, अपने काम को प्रूफ़रीड करने और सही शब्द और टोन ढूँढने के लिए लेखन टूल का इस्तेमाल कर सकते हैं। Apple Intelligence के साथ लेखन टूल का इस्तेमाल करें देखें।

शीर्षक और ट्रांसक्रिप्शन में टेक्स्ट खोजें

  1. अपने Mac पर वॉइस मेमो ऐप पर जाएँ।

  2. खोज फ़ील्ड में वह टेक्स्ट दर्ज करें जिसे आपको ढूँढना है।

    इस सूची में केवल वह रिकॉर्डिंग प्रदर्शित होती हैं जिनके साथ टेक्स्ट होता है — यह टेक्स्ट शीर्षक में या ऑडियो ट्रांसक्रिप्शन में भी हो सकता है।

  3. ट्रांसक्रिप्ट देखने के लिए ट्रांसक्रिप्शन बटन पर क्लिक करें।

जब आप ट्रांसक्रिप्शन में कोई शब्द चुनते हैं, तो उस स्थान पर ऑडियो वेवफ़ॉर्म में प्लेहेड प्रदर्शित हो जाता है।

*Apple Intelligence निम्नलिखित भाषाओं के समर्थन के लिए बीटा में उपलब्ध है : अंग्रेज़ी, डैनिश, डच, फ़्रेंच, जर्मन, इतालवी, नॉर्वेजियन, पुर्तगाली, स्पेनी, स्वीडिश, तुर्की, चीनी (सरलीकृत), चीनी (पारंपरिक), जापानी, कोरियाई और वियतनामी। हो सकता है कि कुछ फ़ीचर सभी भाषाओं या क्षेत्रों में उपलब्ध न हों। भाषा और फ़ीचर उपलब्धता और सिस्टम आवश्यकताओं के बारे में अधिक जानकारी के लिए, Apple सहायता आलेख Apple Intelligence कैसे प्राप्त करें देखें।
Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.
उपयोगी?
वर्ण सीमा: 250
अधिकतम वर्ण सीमा 250 है।
आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्‍यवाद.
Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.