Windows पर Apple TV ऐप में Formula 1 देखें

Apple TV सब्सक्राइब करने पर Apple TV ऐप में Formula 1 के ज़रिए आपको Formula 1 रेस का ऐक्सेस मिलता है (केवल यू॰एस॰)।

रेस से पहले और बाद के कार्यक्रमों के अलावा, आप लाइव रेस के दौरान कई वीडियो फ़ीड में से अपनी पसंद की कोई भी फ़ीड चुन सकते हैं, चाहे वह ड्राइवर के नज़रिए से रेस को फ़ॉलो करना हो या रेस कोर्स को रियल-टाइम में ट्रैक करना। इससे आपको जुड़ाव महसूस करते हुए खेल देखने का अनुभव मिलता है।

Apple TV ऐप जिसमें Formula 1 खुला है।

नोट : कुछ Formula 1 रेस प्रमोशन के आधार पर देखने के लिए उपलब्ध हो सकती हैं, लेकिन सभी रेस, कार्यक्रम और फ़ीचर के पूर्ण ऐक्सेस के लिए Apple TV के सब्सक्रिप्शन की ज़रूरत होती है।

Formula 1 रेस देखें

  1. अपने Windows डिवाइस पर Apple TV ऐप पर जाएँ।

  2. साइडबार में Formula 1 चुनें

  3. निम्न में से कोई भी कार्य करें :

    • फ़ीचर किए गए इवेंट एक्सप्लोर करें : आइटमों में आगे बढ़ने के लिए अगला बटन चुनकर ऐप विंडो के शीर्ष पर फ़ीचर किए गए इवेंट देखें।

    • उपलब्ध रेस, प्रोग्राम आदि ब्राउज़ करें : किसी श्रेणी पंक्ति तक नीचे स्क्रोल करें, फिर उपलब्ध विकल्पों को देखने के लिए बाएँ या दाएँ नैविगेट करें।

      नुस्ख़ा : किसी श्रेणी में सभी आइटम देखने के लिए पंक्ति का शीर्षक चुनें या किसी संग्रह के बारे में अधिक जानकारी प्राप्त करें।

  4. देखना शुरू करने के लिए कोई इवेंट चुनें।

    अगर रेस चल रही है, तो लाइव ब्रॉडकास्ट देखने के लिए “लाइव देखें” पर टैप करें या शुरुआत से देखने के लिए “शुरू से देखें” पर टैप करें।

Apple TV के लिए सब्सक्रिप्शन ज़रूरी है जिसमें कुछ देशों और क्षेत्रों में इनमें से कुछ या सभी कार्यक्रम देखने की सुविधा शामिल हो सकती है : Friday Night Baseball, Major League Soccer (MLS) और Formula 1 सभी फ़ीचर और कॉन्टेंट सभी देशों और क्षेत्रों में उपलब्ध नहीं होते। Apple TV सब्सक्रिप्शन में तृतीय-पक्ष ब्रांड की सब्सक्रिप्शन सेवाएँ या Apple TV ऐप में किराए पर या ख़रीदारी के लिए उपलब्ध कॉन्टेंट शामिल नहीं होते हैं।
Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.
उपयोगी?
वर्ण सीमा: 250
अधिकतम वर्ण सीमा 250 है।
आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्‍यवाद.
Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.