Safari में शेयर किए गए टैब समूह प्रबंधित करें

आप टैब समूह शेयर कर सकते हैं और उन लोगों के साथ सहयोग कर सकते हैं जो iCloud का उपयोग करते हैं। शेयर किए गए टैब समूह में कुल 100 सहभागी हो सकते हैं। सहभागी टैब समूह से टैब जोड़ और हटा सकते हैं और हर कोई वास्तविक समय में अपडेट देखता है।

आप जिस किसी के साथ सहयोग करते हैं, उस प्रत्येक व्यक्ति को अपने Apple खाते में साइन इन होना चाहिए, iCloud सेटिंग्ज़ में Safari चालू होना चाहिए और द्वि आंशिक प्रमाणीकरण चालू होना चाहिए।

MacBook Pro, iPad और iPhone।

जानें कैसे : नीचे कार्य को देखने के लिए, उसके शीर्षक के पास प्लस बटन चुनें।

iPhone या iPad पर Safari में शेयर किए गए टैब समूह प्रबंधित करें

यदि आपको “सहयोग करें” बदन दिखाई नहीं देता है, तो इसका अर्थ है कि आपके पास कोई भी शेयर किया गया टैब समूह नहीं है।

  1. Safari ऐप पर जाएँ, फिर शीर्ष-दाएँ कोने में सहयोग करें बटन पर टैप करें।

  2. शेयर किया गया तब समूह पर टैप करें, फिर निम्नलिखित में से कोई कार्य करें :

    • किसी व्यक्ति को हटाएँ : किसी के नाम पर टैप करें, फिर ऐक्सेस हटाएँ पर टैप करें।

    • सभी के साथ शेयरिंग रोकें : "शेयरिंग रोकें" पर टैप करें।

    • किसी को जोड़ें : ज्यादा लोगों के साथ शेयर करें पर टैप करें, फिर उन्हें आमंत्रित करें।

अधिक जानने के लिए देखें :

Mac पर Safari में शेयर किए गए टैब समूह प्रबंधित करें

यदि आपको “सहयोग करें” बदन दिखाई नहीं देता है, तो इसका अर्थ है कि आपके पास कोई भी शेयर किया गया टैब समूह नहीं है।

  1. अपने Mac पर Safari ऐप पर जाएँ और टूलबार में सहयोग करें बटन पर क्लिक करें।

  2. शेयर किया गया तब समूह पर क्लिक करें, फिर निम्नलिखित में से कोई कार्य करें :

    • किसी व्यक्ति को हटाएँ : किसी नाम पर टैप करें, फिर “ऐक्सेस हटाएँ” पर क्लिक करें।

    • सभी के साथ शेयरिंग रोकें : “शेयरिंग रोकें” पर क्लिक करें।

    • किसी को जोड़ें : ज्यादा लोगों के साथ शेयर करें पर क्लिक करें, फिर उन्हें आमंत्रित करने के लिए संदेश पर क्लिक करें।

अधिक जानने के लिए देखें :

प्रकाशन की तिथि : अक्टूबर 2025
Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.
उपयोगी?
वर्ण सीमा: 250
अधिकतम वर्ण सीमा 250 है।
आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्‍यवाद.
Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.