iPhone पर Pages में चीनी, जापानी या कोरियाई टेक्स्ट फ़ॉर्मैट करें

अपने डिवाइस पर उपलब्ध अंतर्राष्ट्रीय कीबोर्ड का उपयोग करके चीनी, जापानी और कोरियाई के कई अलग लेखन सिस्टम सहित, कई अलग भाषाओं में आप टेक्स्ट दर्ज कर सकते हैं। जब आप अपने डिवाइस पर चीनी, जापानी या कोरियाई कीबोर्ड में से कोई भी एक सेटअप करते हैं, तब Pages बलाघात शैलियाँ, सूची शैलियाँ और फ़ोनेटिक गाइड सहित कुछ भाषा-विशिष्ट टेक्स्ट-फ़ॉर्मैटिंग फ़ीचर प्रदान करता है।

सर्वश्रेष्ठ परिणामो के लिए इन अनुशंसित फ़ॉन्ट का उपयोग करें :

  • सरलीकृत चीनी : PingFang SC

  • ताइवान के लिए पारंपरिक चीनी : PingFang TC

  • हाँगकाँग और मकाऊ के लिए पारंपरिक चीनी : PingFang HK

  • कोरियाई : Apple SD Gothic Neo

  • जापानी : Hiragino Sans (sans serif) या Hiragino Mincho (serif)

महत्वपूर्ण : नीचे दिए गए निर्देश मान लेते हैं कि आपके डिवाइस पर आपके द्वारा कम-से-कम एक चीनी, जापानी या कोरियाई कीबोर्ड सेटअप किया गया है। अंतर्राष्ट्रीय कीबोर्ड को सेटअप करने के लिए अपने डिवाइस पर “सेटिंग” खोलें, “सामान्य” पर टैप करें, “कीबोर्ड” पर टैप करें, “कई कीबोर्ड” पर टैप करें, फिर नया कीबोर्ड जोड़ें।

चीनी या जापानी बलाघात चिह्न जोड़ें

आप चीनी या जापानी टेक्स्ट में सामान्यतः इस्तेमाल किए जाने वाले बलाघात चिह्नों को जोड़ सकते हैं। उदाहरण के लिए, चीनी कीबोर्ड का उपयोग करके, आप टेक्स्ट के नीचे या ऊपर बोटेन डॉट या तो कोई लहराता रेखांकन लागू कर सकते हैं। जापानी टेक्स्ट के साथ आप सादे डॉट या तिल के डॉट जोड़ सकते हैं।

  1. अपना कीबोर्ड चीनी या जापानी कीबोर्ड पर स्विच करें।

  2. उन वर्णों चुनें जिन्हें आप फ़ॉर्मैट करना चाहते हैं, फिर “फ़ॉर्मैट करें” बटन पर टैप करें।

    यदि आपको टेक्स्ट नियंत्रण दिखाई नहीं देते हैं, तो “टेक्स्ट” पर टैप करें।

  3. बलाघात चिह्न बटन पर टैप करें।

    फ़ॉर्मैटिंग विकल्प वर्तमान कीबोर्ड पर आधारित होते हैं।

चीनी, जापानी या कोरियाई सूची शैली का उपयोग करें

आप किसी भी भाषा में लिखि गई सूची पर चीनी, जापानी और कोरियाई सूची शैलियाँ (विशिष्ट रूप से, बुलेट शैलियाँ या संख्यांकन सिस्टम) लागू कर सकते हैं।

  1. बदलने के लिए संख्याकन और अक्षरांकन वाले वांछित सूची आइटम चुनें

  2. पहले फ़ॉर्मैट करें बटन पर टैप करें, फिर टेक्स्ट पर टैप करें।

  3. “बुलेट और सूचियाँ” पर टैप करें, फिर सूची शैली पर टैप करें।

    फ़ॉर्मैटिंग विकल्प सेटअप किए गए कीबोर्ड पर आधारित होते हैं।

Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.
उपयोगी?
वर्ण सीमा: 250
अधिकतम वर्ण सीमा 250 है।
आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्‍यवाद.
Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.