इस कंट्रोल को संशोधित करने से यह पृष्ठ पुनः लोड हो जाएगा

Mac पर नोट्स में लिंक जोड़ें

आप अपने नोट्स में लिंक जोड़ सकते हैं, फिर उनका उपयोग वेबपृष्ठों, अन्य नोट्स या अन्य ऐप्स के कॉन्टेंट को जल्दी से ऐक्सेस करने के लिए कर सकते हैं।

नोट : इस गाइड में बताए गए सभी नोट्स फ़ीचर iCloud नोट्स का उपयोग करने के दौरान उपलब्ध होते हैं। अन्य प्रोवाइडर के खातों का उपयोग करते समय कुछ फ़ीचर उपलब्ध नहीं होते हैं।

मेरे लिए नोट्स खोलें

वेबपृष्ठ का लिंक

  1. अपने Mac पर नोट्स ऐप पर जाएँ।

  2. कोई नोट खोलें या नया नोट बनाने के लिए “नया नोट” बटन पर क्लिक करें।

  3. निम्न में से कोई एक कार्य करें :

    • संपादित करें > लिंक जोड़ें चुनें, वेबपेज का URL टाइप या पेस्ट करें, फिर ठीक पर क्लिक करें।

    • वेबपृष्ठ का URL टाइप या पेस्ट करें, फिर स्पेस बार या रिटर्न “की” दबाएँ।

      यदि URL ऑटोमैटिकली लिंक नहीं बनता है, तो स्मार्ट लिंक चालू करने के लिए संपादन > सब्सटिट्यूशन > स्मार्ट लिंक चुनें (चेकमार्क दिखाता है कि यह चालू है)।

नुस्ख़ा : नोट में पहले से मौजूद कुछ टेक्स्ट को लिंक में बदलने के लिए, टेक्स्ट चुनें, कमांड-K दबाएँ, फिर वेबपेज का URL टाइप करें या पेस्ट करें।

दूसरे नोट से लिंक करें

आप संबंधित नोट्स को कनेक्ट करने के लिए लिंक जोड़ सकते हैं। उदाहरण के लिए, आप सुझाए गए रेस्तराँ की सूची में यात्रा का कार्यक्रम लिंक कर सकते हैं।

नोट : अन्य नोट्स के लिंक वाले नोट्स हो सकता है कि macOS के पिछले संस्करणों वाले डिवाइस पर दिखाई न दें। देखें नोट्स कुछ डिवाइस पर छिपे हुए क्यों रहते हैं

  1. अपने Mac पर नोट्स ऐप पर जाएँ।

  2. कोई नोट खोलें या नया नोट बनाने के लिए “नया नोट” बटन पर क्लिक करें।

  3. संपादित करें > लिंक जोड़ें चुनें, फिर उस नोट का नाम लिखें जिसे आप लिंक करना चाहते हैं। आप जैसे-जैसे टाइप करते जाते हैं, मैचिंग नोट्स की सूची दिखाई देती है।

  4. वैकल्पिक रूप से, लिंक किए गए नोट के वर्तमान शीर्षक से लिंक टेक्स्ट को मेल कराने के लिए नोट शीर्षक का उपयोग करें का चयन करें या लिंक के लिए अलग टेक्स्ट दर्ज करने के लिए चेकबॉक्स का चयन रद्द करें।

  5. ठीक पर क्लिक करें।

नुस्ख़ा : किसी अन्य नोट में जल्दी से लिंक जोड़ने के लिए >> टाइप करें, जिससे आपके नोट्स की सूची प्रदर्शित हो जाएगी। अपने परिणामों को सीमित करने के लिए टाइप करना शुरू करें, फिर उस नोट का चयन करें जिसे आप लिंक करना चाहते हैं। जब आप इस शॉर्टकट का इस्तेमाल करते हैं, तो लिंक का शीर्षक हमेशा लिंक किए गए नोट के वर्तमान शीर्षक से मेल खाता है।

ऐप से लिंक करें

आप समर्थित ऐप्स में कॉन्टेंट का लिंक जोड़ सकते हैं, जैसे कि Safari में वेबपृष्ठ या पॉडकास्ट में एपिसोड।

  1. अपने Mac पर नोट्स ऐप पर जाएँ।

  2. आप जिस ऐप को लिंक करना चाहते हैं, उसका खुला और सक्रिय होना सुनिश्चित करें।

  3. कोई नोट खोलें या नया नोट बनाने के लिए “नया नोट” बटन पर क्लिक करें।

  4. टूलबार में लिंक बटन पर क्लिक करें, फिर “लिंक जोड़ें” चुनें।

यदि आप क्विक नोट में लिंक जोड़ते हैं, तो क्विक नोट का थंबनेल स्क्रीन के कोने पर दिखाई देता है जब आप ऐप में लिंक किए गए कॉन्टेंट पर वापस आते हैं।

लिंक संपादित करें और हटाएँ

किसी नोट में लिंक जोड़ने के बाद, आप उन्हें संपादित कर सकते हैं या हटा सकते हैं।

  1. अपने Mac पर नोट्स ऐप पर जाएँ।

  2. उस लिंक वाला नोट खोलें जिसे आप बदलना चाहते हैं।

  3. लिंक पर कंट्रोल-क्लिक करें, फिर इनमें से कोई एक काम चुनें :

    • लिंक संपादित करें

    • लिंक हटाएँ

लिंक का रंग बदलें

आप अपने Mac की प्रकटन सेटिंग्ज़ में ऐक्सेंट रंग और चिह्नांकन रंग को बदलकर लिंक और चिह्नांकनों का रंग बदल सकते हैं। (आपके द्वारा वहाँ किए गए बदलाव सभी ऐप्स में मौजूद लिंक और हाइलाइट पर लागू होते हैं।) प्रकटन सेटिंग्ज़ बदलें देखें।

Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.
उपयोगी?
वर्ण सीमा: 250
अधिकतम वर्ण सीमा 250 है।
आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्‍यवाद.
Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.