इस कंट्रोल को संशोधित करने से यह पृष्ठ पुनः लोड हो जाएगा

Mac पर मेल में मेलबॉक्स के बीच ईमेल मूव करें या कॉपी करें

आप ईमेल संदेशों को मेल साइडबार या पसंदीदा बार में मेलबॉक्स के बीच मूव कर सकते हैं या कॉपी कर सकते हैं।

मेरे लिए मेल खोलें

ईमेल मूव करें

  1. अपने Mac पर Mail ऐप पर जाएँ।

  2. एक या अधिक संदेश चुनें, फिर नीचे दिए गए में से कोई एक काम करें :

    • संदेशों को मेल साइडबार या पसंदीदा बार में किसी मेलबॉक्स में ड्रैग करें।

    • मेल टूलबार में मूव करें बटन पर क्लिक करें (आपको पहले अधिक टूलबार आइटम बटन पर क्लिक करना पड़ सकता है), फिर एक मेलबॉक्स चुनें। अतीत में आपने ऐसे संदेश कहाँ मूव किए थे, उस आधार पर मेल किसी मेलबॉक्स का सुझाव दे सकता है।

यदि आप किसी ऐसे संदेश को मूव करते हैं जो दूसरे मेलबॉक्स के ईमेल वार्तालाप का हिस्सा है, तो यह एक संबंधित संदेश बन जाता है, लेकिन यह अभी भी वार्तालाप में दिखाई पड़ेगा। ईमेल वार्तालाप पढ़ें देखें।

ईमेल कॉपी करें

  1. अपने Mac पर Mail ऐप पर जाएँ।

  2. एक या अधिक संदेश चुनें, फिर नीचे दिए गए में से कोई एक काम करें :

    • संदेशों को मेल साइडबार या पसंदीदा बार में किसी मेलबॉक्स में ड्रैग करने के दौरान ऑप्शन की को दबाए रखें।

    • या संदेशों पर कंट्रोल-क्लिक करें, इन्हें कॉपी करें चुनें, फिर मेलबॉक्स चुनें।

यदि आपका IMAP खाता है और आप संदेशों को मूव करने में असमर्थ हैं, तो यह संभव है कि संदेशों में अमान्य वर्ण (आमतौर पर मेल सर्वर के द्वारा जोड़े हुए) शामिल है या बहुत बड़ा है, या आप अपने ईमेल खाता प्रदाता द्वारा निर्धारित स्टोरेज सीमा पार कर गए हैं।

Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.
उपयोगी?
वर्ण सीमा: 250
अधिकतम वर्ण सीमा 250 है।
आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्‍यवाद.
Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.