iPad पर स्लाइड साफ़ करें

अगर आपने Apple Creator Studio को सब्सक्राइब किया है, तो आप स्लाइड पर ऑब्जेक्ट अलाइनमेंट और अन्य विसंगतियाँ ऑटोमैटिकली ठीक करने के लिए “स्लाइड साफ़ करें” का इस्तेमाल कर सकते हैं।

सब्सक्रिप्शन के साथ उपलब्ध है : इस फ़ीचर के लिए Apple Creator Studio का सब्सक्रिप्शन आवश्यक है। अधिक जानने के लिए Apple Creator Studio वेबपृष्ठ देखें और Apple सहायता आलेख Apple Creator Studio का परिचय देखें।

  1. अपने iPad पर Keynote ऐप पर जाएँ।

  2. प्रेज़ेंटेशन खोलें, फिर निम्नलिखित में से एक कार्य करें :

    • स्लाइड पर किसी ख़ाली जगह पर टैप करें, फिर “स्लाइड साफ़ करें” पर टैप करें।

    • आप जिस स्लाइड को संपादित करना चाहते हैं, उस पर नैविगेट करें, फिर टूलबार में “साफ़ करें” बटन पर टैप करें।

    • स्लाइड नैविगेटर में उस स्लाइड पर दो बार टैप करें जिसे आप संपादित करना चाहते हैं, “अधिक विकल्प देखें” बटन पर टैप करें, फिर “स्लाइड साफ़ करें” पर टैप करें।

    • आप जिस स्लाइड को संपादित करना चाहते हैं, उस पर नैविगेट करें, टूलबार में “अधिक” बटन पर टैप करें, फिर “स्लाइड साफ़ करें” पर टैप करें।

    • विंडोकृत ऐप्स या स्टेज मैनेजर के चालू होने पर Keynote का इस्तेमाल करते समय अपनी स्क्रीन के शीर्ष पर स्थित मेन्यू बार में स्लाइड पर टैप करें, फिर “साफ़ करें” पर टैप करें।

नोट : ऐसी स्लाइड जिन पर अनेक ऑब्जेक्ट हैं, उनमें वर्तमान में सुधार नहीं किया जा सकता क्योंकि यह फ़ीचर अभी भी बीटा में उपलब्ध है।

Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.
उपयोगी?
वर्ण सीमा: 250
अधिकतम वर्ण सीमा 250 है।
आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्‍यवाद.
Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.