इस कंट्रोल को संशोधित करने से यह पृष्ठ पुनः लोड हो जाएगा

Mac पर किताब ऐप में रीडिंग गोल सेट करें

आप इसका हिसाब रख सकते हैं कि आप प्रतिदिन कितने मिनट पढ़ते हैं और आप प्रतिवर्ष कितनी किताबें और ऑडियोबुक समाप्त करते हैं। आप पढ़ने में अधिक समय बिताने, नए रीडिंग स्ट्रीक सेट करने और अपने दोस्तों के साथ अपनी उपलब्धियाँ शेयर करने के लिए अपने गोल कस्टमाइज़ कर सकते हैं।

मेरे लिए किताब खोलें

अपने रीडिंग स्ट्रीक और रिकॉर्ड देखें

किताब ऐप आपको बताता है कि आप लगातार कितने दिनों तक अपने प्रतिदिन के रीडिंग गोल तक पहुँचे और जब आप कोई रिकॉर्ड सेट करते हैं तो आपको सूचित भी करता है। अपनी उपलब्धि के बारे में और विवरण जानने के लिए सूचना पर क्लिक करें या अपनी उपलब्धि दोस्तों को भेजें।

नुस्ख़ा : कोई रिकॉर्ड सेट करने पर सूचना प्राप्त करने के लिए, सुनिश्चित करें कि आप किताब ऐप के लिए सूचनाओं की अनुमति दें

अपने वर्तमान रीडिंग स्ट्रीक और रिकॉर्ड को देखने के लिए, साइडबार में “होम” पर क्लिक करें, फिर रीडिंग गोल में नीचे स्क्रोल करें।

अपना दैनिक रीडिंग गोल बदलें

  1. अपने Mac पर किताब ऐप पर जाएँ।

  2. साइडबार में होम पर क्लिक करें।

  3. नीचे “रीडिंग गोल” में स्क्रोल करें, फिर “आज पढ़ी गई किताबें” के ऊपरी-दाएँ कोने में “गोल ऐडजस्ट करें” बटन पर क्लिक करें।

  4. यह चुनें कि आप प्रतिदिन कितने मिनट पढ़ना चाहते हैं, फिर ठीक पर क्लिक करें।

अपना वार्षिक रीडिंग गोल बदलें

जब आप अपनी पहली किताब पूरी तरह से पढ़ लेते हैं, तो आपको सालाना रीडिंग गोल का विकल्प दिखने लगता है।

  1. अपने Mac पर किताब ऐप पर जाएँ।

  2. साइडबार में होम पर क्लिक करें।

  3. नीचे रीडिंग गोल में स्क्रोल करें, फिर “इस वर्ष पढ़ी गई किताबें” के ऊपरी-दाएँ कोने में “गोल ऐडजस्ट करें” बटन पर क्लिक करें।

  4. यह चुनें कि आप प्रतिवर्ष कितनी किताबें पढ़ना चाहते हैं, फिर ठीक पर क्लिक करें।

रीडिंग कोचिंग चालू करें

अपने रीडिंग गोल तक पहुँचने में सहायता पाना चाहते हैं, तो प्रोत्साहन और प्रेरणा प्राप्त करने के लिए आप कोचिंग चालू कर सकते हैं।

  1. अपने Mac पर किताब ऐप पर जाएँ।

  2. नीचे बाएँ कोने में अपने नाम पर क्लिक करें।

  3. सूचनाएँ पर क्लिक करें, फिर रीडिंग गोल कोचिंग चुनें।

सूचनाएँ और रीडिंग गोल बंद करें

  1. अपने Mac पर किताब ऐप पर जाएँ।

  2. इनमें से कोई एक काम करें :

    • सूचनाएँ बंद करें : आपके द्वारा कोई रीडिंग गोल पूरा किया जाने या रीडिंग स्ट्रीक सेट की जाने पर सूचनाएँ प्राप्त करना बंद करने के लिए निचले-बाएँ कोने में अपने नाम पर क्लिक करें, “सूचनाएँ” पर क्लिक करें, फिर “रीडिंग गोल पूर्णता” का चयन हटाएँ।

    • रीडिंग गोल बंद करें : किताब > सेटिंग्ज़ चुनें, सामान्य पर क्लिक करें, फिर “रीडिंग गोल सक्षम करें” का चयन हटाएँ। जब रीडिंग गोल बंद होते हैं, तो “होम” के रीडिंग संकेतक छिपे होते हैं और आपको सूचनाएँ नहीं मिलती हैं।

      अपना रीडिंग डेटा जैसे कि पढ़ने में बिताया गया समय और रीडिंग स्ट्रीक साफ़ करने के लिए, रीडिंग गोल डेटा साफ़ करें पर क्लिक करें।

Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.
उपयोगी?
वर्ण सीमा: 250
अधिकतम वर्ण सीमा 250 है।
आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्‍यवाद.
Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.