इस कंट्रोल को संशोधित करने से यह पृष्ठ पुनः लोड हो जाएगा

Mac पर Automator में वर्कफ़्लो रन करें

अपकी क्रियाएँ जोड़ लेने और सेटिंग्ज़ तैयार कर लेने के बाद, आप रन बटन पर क्लिक कर अपना वर्कफ़्लो आजमा सकते हैं।

मेरे लिए Automator खोलें

  1. अपने Mac पर Automator ऐप में, यदि लॉग क्षेत्र प्रदर्शित नहीं होता है, तो दृश्य > लॉग चुनें।

  2. रन पर क्लिक करें।

    वर्कफ़्लो रन होने पर निम्नलिखित होता है :

    • वर्कफ़्लो शीर्ष से एक्ज़ेक्यूटिव होता है, जिससे प्रत्येक क्रिया क्रम में रन करती है।

    • स्टेटस संदेश विंडो के नीचे लॉग क्षेत्र में दिखाई पड़ता है, जो आपको यह बताता है कौन सी क्रिया रन हो रही है और वह कब पूरी होगी।

    • प्रत्येक क्रिया के पूर्ण होने पर, क्रिया में एक हरा चेकमार्क प्रकट होता है।

      नुस्ख़ा : वर्कफ़्लो रन करने पर क्रियाओं द्वारा किए जाने वाले इवेंट को देखने के लिए वर्कफ़्लो में “परिणाम देखें” क्रिया (यूटिलिटी श्रेणी से) रखें।

    • यदि समस्याएँ आती हैं, तो लॉग क्षेत्र में चेतावनी और एरर संदेश दिखाई देते हैं।

कुछ क्रियाओं में ऐसा विकल्प होता है जो आपको वर्कफ़्लो रन होने के दौरान सेटिंग चुनने की सुविधा देता है। जब आप वर्कफ़्लो रन करते हैं, तो डायलॉग में विकल्प प्रदर्शित होते हैं। वर्कफ़्लो में किसी क्रिया के लिए इसे सक्षम करने के लिए क्रिया के नीचे विकल्प पर क्लिक करें, फिर “वर्कफ़्लो रन होने पर यह क्रिया दिखाएँ” चुनें।

Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.
उपयोगी?
वर्ण सीमा: 250
अधिकतम वर्ण सीमा 250 है।
आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्‍यवाद.
Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.